Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गैंगस्टर एक्ट मामले में हाई कोर्ट ने पत्रकार चंदन राय को दी बड़ी राहत

23 अगस्त 2019 को नोएडा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजे गए पत्रकारों में शामिल चंदन राय को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है.

हाई कोर्ट ने पत्रकार चंदन राय के मामले में चल रही प्रोसीडिंग में स्टे दिया है.

इससे पूर्व पत्रकार नीतीश पांडे के मामले में भी हाईकोर्ट ने राहत दी थी.

दोनों ही पत्रकारों की एप्लीकेशन को हाईकोर्ट ने एक साथ मर्ज कर दिया है.

गौरतलब है कि पत्रकार चंदन राय ने हाईकोर्ट में गैंगस्टर के खिलाफ 482 के तहत खारिज करने हेतु आवेदन किया है.

नोएडा के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के खिलाफ खबर चलाने के मामले में अगस्त 2019 में 5 पत्रकारों के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज करते हुए 4 को गिरफ्तार किया गया था.

बाद में एसएसपी खुद एक मामले में निलंबित हो गए. वहीं जनवरी 2020 में सबसे पहले पत्रकार चंदन राय और नीतीश पांडे को हाई कोर्ट से जमानत मिली और वो जेल से बाहर आ गए.

उसके बाद से ही दोनों पत्रकार न्याय की लड़ाई कोर्ट के माध्यम से लड़ रहे हैं.

संबंधित खबरें-

पत्रकार नीतीश पांडेय का शस्त्र लाइसेंस डीएम ने सस्पेंड किया, कोर्ट ने लगा दी रोक

गैंगस्टर में बंद पत्रकार चंदन राय और नीतीश पांडेय को हाईकोर्ट ने दी जमानत

नोएडा के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्णा समेत कई पुलिस अफसरों को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

क्या न्यूज पोर्टल की पत्रकारिता गैंगेस्टर एक्ट का अपराध है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन