Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

शेम शेम पुलिस आफिसर! ई-रिक्शा वाले को पीटने-गरियाने का वीडियो देखिए

रायबरेली : उत्तर प्रदेश में पुलिसिंग को सुधारने के साथ ही साथ पुलिस अधिकारियों को जनता से शालीनता से व्यवहार करने की चाहे जितनी दुहाई दी जाए पर कुछ वर्दीधारी सुधरने को तैयार नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला चर्चा में आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में रायबरेली के क्षेत्राधिकारी सदर अंजनी कुमार चतुर्वेदी सरेआम बीच चौराहे पर एक रिक्शा चालक को न सिर्फ बुरी तरह पीट रहे बल्कि उसे मां बहन की अभद्र गालियों से भी नवाजते दिख रहे हैं। सीओ साहब इस कदर वर्दी के नशे में चूर हैं कि उन्हें इस बात का भी ध्यान नहीं है कि उनकी इस करतूत को कोई वीडियो में कैद कर रहा है।

मानवाधिकार की धज्जियां उड़ाती इस घटना से चंद कदम की दूरी पर जोन के एडीजी एसएन साबत की मौजूदगी का भी इस अधिकारी को ख्याल नहीं रहा। एडीजी साहब जहाँ मिशन शक्ति के तहत छात्राओं के सम्मान की रक्षा पर व्याख्यान देने आये थे वहीं सीओ साहब महिला सूचक गालियां देते हुए अपनी वर्दी का रौब झाड़ने में जुटे थे।

देखें वीडियो-

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1333034179181772800
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन