Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में यूएनआई के पत्रकार से डीआईजी ओमकार सिंह और एएसपी विजय गौतम ने की बदतमीजी

सेवा में

श्री मनोहर सिंह
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस
महोदय,

कृपया अवगत हो दिनांक 20 अक्टूबर 2015, समय 12.43 अपराह्न, स्थान कोतवाली डिडौली जिला अमरोहा में ग्राम पतेई खालसा में हुये सांप्रदायिक तनाव के दृष्टिगत कमिश्नर व डीआईजी मुरादाबाद अपने अधीनस्थ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अमरोहा को संग लेकर एक दर्जन लोगों के साथ कोतवाली के खुले प्रांगण में पीपल के पेड़ के नीचे खुली बैठक कर रहे थे, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा विजय गौतम व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

सेवा में

श्री मनोहर सिंह
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस
महोदय,

कृपया अवगत हो दिनांक 20 अक्टूबर 2015, समय 12.43 अपराह्न, स्थान कोतवाली डिडौली जिला अमरोहा में ग्राम पतेई खालसा में हुये सांप्रदायिक तनाव के दृष्टिगत कमिश्नर व डीआईजी मुरादाबाद अपने अधीनस्थ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अमरोहा को संग लेकर एक दर्जन लोगों के साथ कोतवाली के खुले प्रांगण में पीपल के पेड़ के नीचे खुली बैठक कर रहे थे, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा विजय गौतम व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

अधोहस्ताक्षरी अपने मोबाईल फोन से मीटिग का फोटो खीचने के पश्चात ग्रामीणों के संग सबसे पीछे वाली लाईन में जाकर समाचार संकलन हेतु बैठ गया। तब डीआईजी मुरादाबाद श्री ओमकार सिंह (मोबाइल नंबर- 09454400213, 05912435532, 05912436770) ने माईक से कहा कि आप कौन? डीआईजी का यह अंदाज बहुत ही अमर्यादित व अपमानजनक लहजे में हतप्रभ कर देने वाला था।

मेरे परिचय देने पर जिलाधिकारी अमरोहा श्री वेदप्रकाश ने तत्काल ही अधोहस्ताक्षरी के बारे में डीआईजी और कमिश्नर को अवगत कराया। डीआईजी द्वारा माइक पर परिचय पूछते ही उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक श्री विजय गौतम ने अपनी प्रशासनिक सेवा भक्ति का प्रदर्शन करने हेतु गनर के माध्यम से बलात् मुझे बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इस सम्बन्ध में निम्न तथ्य आपके समक्ष विचार हेतु प्रस्तुत कर रहा हॅू… डीआईजी मुरादाबाद ही नहीं बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारी व्यक्तिगत रूप से अधोहस्ताक्षरी को जानते और पहचानते हैं। पूर्व में किसी मामले को लेकर अपने केम्प कार्यालय में डीआईजी मुरादाबाद ने अपने स्वयं के व्यवहार के लिये खेद प्रकट किया था तथा भविष्य में पुनरावृत्ति न करने का आश्वासन दिया था।

बैठक कोतवाली के प्रांगण में खुले रूप से चल रही थी जिसमें लोगों की आवाजाही बदस्तूर जारी थी। अधोहस्ताक्षरी सहित मात्र एक अन्य जर्नलिस्ट श्री मुस्तकीम (पी0टी0आई0) व यू0एन0आई0 जैसी प्रतिष्ठित संवाद एजेंसी से सम्बन्ध रखते हैं। डीआईजी ने यह कृत्य जानबूझ कर किया है जो उनकी पद की गरिमा के प्रतिकूल है। उनके व्यवहार से लगा की मुझसे डीआईजी नहीं, जैसे सबइंस्पेक्टर बात कर रहें हों। आपसे अनुरोध है कृपया इस सम्बन्ध में अपने स्तर से अधिकारियों की मीडिया के प्रति उनकी जिम्मेदारी को लेकर जो दिशा-निर्देश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किये गये है का अनुपालन कराते हुए प्रकरण की जॉच की अपेक्षा करता हॅू।

महिपाल सिंह

(जर्नलिस्ट)
यू0एन0आई0
अमरोहा (मुरादाबाद)
फोन- 09837906477

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन