Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिटिया के नाम पर पैसे मांगने वाले इस फ्रॉड मीडियाकर्मी से रहें सावधान

खुद का नाम रवींद्र पाटनी बताता है। इस फ्राड से सावधान रहें। ये प्रोफेशनल बेगर है। बच्ची के एडमिशन के नाम पर लगातार पैसे उगाह रहा है। इंदौर के मीडियाकर्मी अभिषेक यादव का रेफरेंस देकर हम लोगों से इसने 2000 रुपए की मदद मांगी थी जो दिला दी गई। उसके बाद भी ये सबसे मांग रहा है हजार दो हजार रुपए। बहाना वही बिटिया के एडमिशन का।

जयपुर में निवास है, मूलतः उत्तराखंड का रहने वाला है, जैसा कि इसने मुझे बताया। ये बताता है कि ये मीडिया में रहा है पर बेरोजगार है। इसकी हिस्ट्री अपन लोगों ने पता कर ली है। ये फ्राड है। जब इससे कहा गया कि अपनी पत्नी या बेटी से बात कराओ तो बोल दिया मार्केट गईं हैं।

जब आप इससे इसकी बेटी के स्कूल के प्रिंसिपल या अकाउंट सेक्शन का नम्बर मांगोगे तो गोलमोल बातें करेगा। जब इससे डायरेक्ट स्कूल का अकाउंट नम्बर मांगो तो बहाने बनाएगा। इसे बस इसके paytm या सेविंग अकाउंट या गूगल पे में ही पैसे चाहिए। इसने 2000 रुपए की ज़रूरत बताकर अब तक जाने कितने रुपए इकट्ठे कर लिए होंगे। इसके फ्रॉड के कई ऑडियो मेरे पास हैं। मेरे कई मित्रों ने फोन कर क्रासचेक किया। नई कहानी गढ़ने में ये माहिर है। यहां तक कि जब इससे घर का एड्रेस मांगा गया नकद किसी के हाथ पहुंचाने के लिए तो ये बहाने बनाता रहा पर एड्रेस न दिया। ये paytm या गूगल pay करने का दबाव बनाता रहा।

एक मित्र ने आज अभी इसका ताजा मैसेज मुझे फारवर्ड किया तो लगा कि इसके बारे में सबको जागरूक कर देना चाहिए। पढ़िए मित्र का मैसेज जो मेरे पास आया है-

सर इस व्यक्ति ने आपसे भी बेटी की पढ़ाई के नाम पर मदद मांगी थी क्या? देखें, उसने मुझे भी ये मैसेज किया है

मेरी बेटी के online home work start Ho gaya h, uaski school से books or copies Lena h, but abhi mere pass payment nhi h, only 1500 rupees की जरूरत है sir जी, किन्तु मेरी payment आते ही आपको लौटा, मजबूर हूं, बहुत लोंगो से निवेदन किया बट अभी तक कोई भी मदद नहीं मिली, हो सके तो help कर दीजियेगा मेरी बेटी के लिए जरूर से plz

आपका
राजेन्द्र पाटनी
जयपुर


इस फ्रॉड का फेसबुक अकाउंट ये है –

https://www.facebook.com/Rajendra.Patni

इसका मोबाइल नम्बर / व्हाटसअप नम्बर ये है- 8619280291

इसके कई चैट, ऑडियो, घर का एड्रेस मेरे पास सुरक्षित है।

-भड़ास एडिटर यशवंत की एफबी वॉल से।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन