Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कोरोना काल में बंद हो गया ‘ग्लोबल भारत’ चैनल!

बड़े शोरशराबे के साथ लांच होने का दावा करने वाला एक मीडिया संस्थान के चीफ ने यूपी के 50 से अधिक जिलों में रिपोर्टर नियुक्त करने का लालच दिया और फिर चैनल बंद कर दिया. ऑफिस पर ताला लगा हुआ है. कुछ का कहना है कि किराया न मिलने के चलते मकान मालिक ने अपना ताला जड़ दिया है. वहीं चैनल प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि कोरोना व लाकडाउन के चलते चैनल को अस्थाई तौर पर बंद किया गया है. आफिस के निर्माण का कार्य 20 जुलाई से शुरू होगा. इसके बाद भव्य तरीके से चैनल को लांच किया जाएगा.

2020 की शुरुआत से ही बड़े शोरशराबे और बहुत बड़े स्तर पर ग्लोबल भारत नाम से एक चैनल लांच होने का दावा किया जा रहा था. इसमे बड़े संस्थानों से निकले हुए कई लोगों ने ज्वाइन किया. लेकिन कुछ ही दिन बाद इस बात को लेकर हलचल तेज हो गई कि ये चैनल सिर्फ डिजिटल चैनल है. यहां तक कि एक शो करने व नियुक्ति पत्र देने में प्रयोग किये गए लेटर पैड में ऑफिस एड्रेस में सिर्फ सेक्टर 85 नोयडा लिखा हुआ है. अब बताइये सेक्टर 85 में ऑफिस कहाँ मिलेगा?

ब्यूरो ऑफिस में लखनऊ में ताला जड़ गया है. स्टाफ़ का कोई आता पता नहीं है. पूरे चैनल में सिर्फ एक ही व्यक्ति को लोग जानते हैं. वो हैं अभिषेक शांडिल्य. जिले के सभी रिपोर्टरों ने रिपोर्टर बनने के एवज में 30000 रुपये दिए थे. कुछ ने कैश दिए तो कुछ ने उनके सेविंग एकाउंट में. टीम यूपी के बाद अब दूसरे प्रदेशों में जैसे कि बिहार, मध्य प्रदेश में रिपोर्टरों की नियुक्ति का काम जारी है.

बताया जाता है कि सिर्फ एक वीडियो एडिटर की बदौलत लोगों को एक ब्रॉडकास्ट चैनल का सपना दिखाकर पैसे इकट्ठे कर लिए और लॉन्चिंग की बात सिर्फ तारीखों में है. पैसे देने वालों को मीडिया किट तक नहीं दिया गया है. फिलहाल तो यह चैनल केवल फेसबुक पर चल रहा है.

इन आरोपों के संबंध में जब अभिषेक शांडिल्य से भड़ास4मीडिया ने बात की तो उनका कहना है कि चैनल को कोरोना व लाकडाउन के चलते बंद किया गया है. आफिस का किराया जा रहा है. आफिस पर ताला नहीं लगा है. 20 जुलाई से आफिस में कुछ निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. अभिषेक का कहना है कि कुछ लोग उन्हें व चैनल को बदनाम करने के लिए बार बार गलत चीजें फैला रहे हैं. अभिषेक के मुताबिक चैनल में सब कुछ ट्रांसपैरेंट है. न तो किसी का पैसा मारा गया है और न ही चैनल बंद हुआ है. लाकडाउन के कारण अपने साथ जुड़े लोगों के जान की कीमत पर चैनल चलाना ठीक नहीं था. यही वजह है कि जो लोग चैनल चलाए रखे वहां काम करने वाले लोग कोरोना से संक्रमित हुए. इसलिए स्टाफ की बेहतरी के कारण ही कोरोना व लाकडाउन पीरियड में चैनल बंद रखा गया. चैनल लांचिंग व विस्तार की सारी योजनाएं अमल में लाई जाएंगी. 20 जुलाई से आफिस में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. फिर धीरे धीरे सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो जाएगा. इसलिए ग्लोबल भारत के साथ जुड़े किसी भी शख्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ लोग लगातार फर्जी बातें फैला रहे हैं. पर उनकी मंशा कभी पूरी न होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन