Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्ल के शुद्ध लाभ में 27 प्रतिशत उछाल

मुंबई : विज्ञापन और सर्कुलेशन दोनों से अच्छी आय होने से हिंदी अखबार ‘हिंदुस्तान’ की प्रकाशक कंपनी, हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) का शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में 27 प्रतिशत बढ़ गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2014-15 में 140.9 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हासिल किया है। इस दौरान उसकी कुल आय 15 प्रतिशत बढ़कर 875 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इसमें विज्ञापन से हुई आय जहां 12.5 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं सर्कुलेशन से हुई आय में 12.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

मुंबई : विज्ञापन और सर्कुलेशन दोनों से अच्छी आय होने से हिंदी अखबार ‘हिंदुस्तान’ की प्रकाशक कंपनी, हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) का शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में 27 प्रतिशत बढ़ गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2014-15 में 140.9 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हासिल किया है। इस दौरान उसकी कुल आय 15 प्रतिशत बढ़कर 875 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इसमें विज्ञापन से हुई आय जहां 12.5 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं सर्कुलेशन से हुई आय में 12.6 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई।

 

विज्ञापन आय के बढ़कर 596.5 करोड़ रुपए तक पहुंचने में विज्ञापन की दर और मात्रा दोनों के बढ़ने का योगदान है। वहीं, सर्कुलेशन से मिली 200.7 करोड़ रुपए में भी ज्यादा प्रतियों के बिकने और हर प्रति पर ज्यादा प्राप्ति, दोनों का योगदान रहा। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी का परिचालन लाभ (ब्याज, टैक्स, मूल्यह्रास व अमोर्टिजेशन से पूर्व लाभ) 222.9 करोड़ रुपए रहा है। इस दौरान उसका परिचालन लाभ मार्जिन भी सुधरकर 25.5 प्रतिशत हो गया। असल में परिचालन लाभ को कच्चे माल (मुख्यतः न्यूज़ प्रिंट की खपत व कीमत) की लागत में हुई 12.3 प्रतिशत वृद्धि ने थोड़ा दबा दिया। साथ ही उसकी कर्मचारी लागत 23.4 प्रतिशत बढ़ गई। ऐसा नई भर्तियों, वेतन-वृद्धि और नियामक अनुपालन के चलते बढ़े खर्चों की वजह से हुआ। वित्त वर्ष 2014-15 की चौथी तिमाही चौथी तिमाही में कंपनी की आय तो 12 प्रतिशत ही बढ़ी है। लेकिन उसका शुद्ध लाभ 43.1 प्रतिशत बढ़ गया। उसका शुद्ध लाभ इस बार 38.9 करोड़ रुपए रहा है, जबकि साल भर पहले की समान तिमाही में यह 27.2 करोड़ रुपए था। इस दौरान साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में उसकी विज्ञापन आय 10.3 प्रतिशत और सर्कुलेशन आय 11.7 प्रतिशत बढ़ी है।

एचएमवीएल की चेयरपर्सन शोभना भरतिया ने कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम आय व लाभ, दोनों के लिहाज से उद्योग से ज्यादा रफ्तार से बढ़े हैं। हमने ऐसा अपनी संरचनात्मक लागत व मुश्किल परिचालन माहौल के बावजूद हासिल किया है। इस साल हमने उत्तर प्रदेश व दिल्ली में अपनी नंबर दो की पोजिशन मजबूत कर ली, जबकि उत्तराखंड, बिहार व झारखंड में काफी बड़े मार्जिन के साथ हम सबसे आगे बने हुए हैं। हमारे स्थापित ब्रांड, बढ़ती पाठक संख्या और स्वस्थ बैलेंस शीट ने भविष्य के लिए मजबूत आधार दे रखा है। एचएमवीएल के खातों में अभी शुद्ध रूप से  543.1 करोड़ रुपए का कैश है। कंपनी के मुताबिक, उसका मुख्य हिंदी अखबार ‘हिंदुस्तान’ कुल 147.50 लाख की पाठक संख्या के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा हिंदी अखबार है। उत्तर प्रदेश (76 लाख) और बिहार (43.8 लाख) में उसने मजबूत पकड़ बना रखी है। ‘हिंदुस्तान’ के अलावा कंपनी बच्चों की पत्रिका ‘नंदन’ और आम अभिरुचि की पत्रिका ‘कादम्बिनी’ का प्रकाशन भी करती है।

हिंदी टेलीविजन पोस्ट से साभार 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन