Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आईपीएस अफसर की फुफेरी बहन से अभद्रता करने वाले को नहीं पकड़ रही लखनऊ पुलिस

Amitabh Thakur : मनबढ़ अपराधी… महिलाओं को आगे आना ही होगा… मेरी रिश्तेदारी की बहन जो लखनऊ में इंजीनियरिंग की छात्र है, को पिछले तीन-चार दिनों से एक अनजाने फोन नंबर से कॉल आ रहा था. पहला कॉल 10 या 11 अगस्त को आया था. उसने महिला हेल्पलाइन (1090) पर 11 अगस्त लगभग 9-10 बजे सुबह फोन कर शिकायत दर्ज कराई लेकिन इसके बाद भी रात-दिन कॉल आते रहे जिन्हें वह लड़की उठा नहीं रही थी. कल 13 अगस्त शाम को उस व्यक्ति का एक मैसेज आया जिसमे कुछ इस प्रकार लिखा था कि ”तुम्हे काम्प्लेक्स पर देखा था, तुम मुंह बांधे थी, मुझे अच्छी लग रही थी वगैरह.” लड़की ने एक मैसेज कर पूछा कि आप कौन हैं और आपको किसने नंबर दिया है.

उसके बाद से उस नंबर से लगातार बहुत ही घटिया और गंदे मैसेज आ रहे हैं. अब तक 15-20 ऐसे गंदे मैसेज आ चुके हैं. कुछ मैसेज में धमकी भी दी गयी है (उदाहरण— @## dhk ab tera bap tujhe kaise colg chudwa ta ha/देख अब तेरा बाप तुझे कैसे कॉलेज छुड़वाता है, Tere bap ka no. Mil gya ab dkh tere ijat utar dunga 10 min Me ha ya na reply kr/तेरे बाप का नंबर मिल गया है अब देख तेरे इज्जत उतार दूंगा 10 मिनट में, हाँ या ना रिप्लाई कर, Tera bap ka no. Mujhe ek ghante me mil jayega phr dkhta hu/तेरा बाप का नंबर मुझे एक घंटे में मिल जाएगा फिर देखता हूँ).

मेरी बहन ने कल 13 अगस्त शाम 5 बजे दुबारा महिला हेल्पलाइन को फोन किया लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ और मैसेज और कॉल आते रहे.

अंत में घबरा कर आज उसने मुझे फोन कर पूरी बात बताई. मैंने डांटा कि अब तक क्यों नहीं बताया तो उसने कहा कि मुझे लग रहा था महिला हेल्पलाइन से कार्यवाही हो जायेगी लेकिन जब अब तक कुछ नहीं हुआ तो आपको बताना का सोचा. चूँकि वह एक पारंपरिक परिवार से आती है, अतः हमने उसे बिना डर और हिचक के पुलिस के सामने आने को कहा ताकि इस प्रकार के महिला अपराध करने वालों के खिलाफ ठोस कार्यवाही हो सके और ऐसे शोहदों पर सही सन्देश जाये. मैंने एसएसपी लखनऊ और इन्स्पेक्टर चिनहट से फोन से बात की है और उन्हें पत्र लिख कर कार्यवाही करने को कहा है. दोनों अधिकारियों ने कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया है.

मैंने अपनी बहन को सामने आ कर पूरी बात कहने को कहा है और वह इस बारे में हिम्मत भी दिखा रही है जो मुझे अच्छा लगा है क्योंकि अब समय आ गया है कि लड़कियों को हिचक छोड़ ऐसे अपराधों में सामने आना होगा. तभी इन अपराधों पर लगाम लगेगा

xxx

मैंने हिम्मत बढ़ा कर अपनी फुफेरी बहन को आगे बढ़ गंदे मैसेज भेजने वाले पर एफआईआर दर्ज करने का हौसला दिया. पुलिस प्रार्थनापत्र ले कर शायद सो गयी है. पुलिसवाला होने पर कैसे गर्व करूँ?

xxx

कल मैंने अपनी फुफेरी बहन से अभद्रता पर एसएसपी लखनऊ से बात की तो बड़ा सुकून मिला था. शाम में थाने गया तो उम्मीद आधी हो गयी थी. अब आज दोपहर तक इंतज़ार कर रहा हूँ.

लखनऊ में पदस्थ आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन