Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पत्रकार नरेंद्र नाथ ने किया ‘मोदी बनाम ऑल’ के झूठ का पर्दाफाश, आप भी पढ़ें

Narendra Nath : बीजेपी, उनके सपोर्टर और तमाम टीवी डिबेट में कहा जा रहा है कि मोदीजी को हराने के लिए सारे विपक्षी दल एक हो गये हैं। यह चुनाव “मोदी बनाम ऑल” है। एक तरफ मोदी जी हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष के सारे नेता एक हैं। अब इसकी हकीकत देखें…

बिहार-40 सीट
एक तरफ मोदी जी नीतीश और रामविलास के साथ हैं। दूसरी तरफ भी आरजेडी-कांग्रेस और छोटे दलों का गठबंधन। मतलब यह गठबंधन बनाम गठबंधन का चुनाव है।

उत्तर प्रदेश-80 सीट
एक तरफ मोदी जी के साथ दो छोटे दल हैं। तो एक तरफ एसपी-बीएसपी है। वहीं एक तरफ कांग्रेस और आरएलडी जैसे दल हैं। मलतब अभी सबसे अकेली पार्टी प्रदेश में कांग्रेस है।

पश्चिम बंगाल-42 सीट
एक तरफ ममता बनर्जी हैं। दूसरी तरफ मोदी जी हैं। तीसरी तरफ कांग्रेस है। तो चौथा कोण लेफ्ट का है। हर कोई एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहा है। संभव है लेफ्ट-कांग्रेस एक हो। तब भी यह मोदी बनाम ऑल कैसे हुआ?

महाराष्ट्र-48 सीट
एक तरफ कांग्रेस-एनसीपी है। दूसरी तरफ बीजेपी-शिवसेना है। मतलब चुनाव गठबंधन बनाम गठबंधन का है।

तमिलनाडू-39 सीट
एक तरफ डीएमके-कांग्रेस-कमल हासन-लेफ्ट है। दूसरी तरफ एआईडीएमके-बीजेपी-रजनीकांत और बाकी छोटे दल हैं। मतलब गठबंधन बनाम गठबंधन का चुनाव है।

केरल-20 सीट
एक तरफ लेफ्ट का गठबंधन है। एक तरफ कांग्रेस गठबंधन है। वहीं तीसरी तरफ बीजेपी गठबंधन है। तीनों एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। तब यह किसी एक के खिलाफ चुनाव कैसे हुआ?

मध्य प्रदेश-29 सीट
कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। एसपी-बीएसपी जैसे छोटे दल भी अलग से लड़ रहे हैं। यहां भी मोदी बनाम ऑल का सीन नहीं है

राजस्थान-25 सीट
कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। यहां भी छोटे-छोटे दल अलग लड़ रहे हैं चुनाव।

गुजरात-26 सीट
कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है।

राजस्थान-25 सीट
कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। यहां तीसरा कोण नहीं है

नार्थ-ईस्ट-25 सीट
यहां बीजेपी छोटे-मोटे 6 दलों के साथ सरकार में हैं और चुनाव लड़ रही है। यहां सब जगह गठबंधन बनाम गठबंधन ही चुनाव है

पंजाब-13 सीट
एक तरफ कांग्रेस अकेले हैं। दूसरी तरफ बीजेपी-अकाली का गठबंधन है। तीसरी ओर आम आदमी पार्टी है। यह कैसे मोदी बनाम ऑल हुआ?

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश-9 सीट
दोनों राज्यों में कांग्रेस-बीजेपी ही दो मुख्य राजनीतिक दल हैं

दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में भी तीन से अधिक मजबूत राजनीतिक कोण हैं और सभी एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। अांध्र प्रदेश,तेलंगाना की 42 सीटों पर बीजेपी मजबूत ही नहीं है।
तब यह चुनाव किस तरह और कैसे “मोदी बनाम ऑल” हुआ जरा प्रकाश डालें।

टाइम्स आफ इंडिया में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नाथ की एफबी वॉल से.

https://modiyapa.com/gathbandhan-ka-sach/
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन