Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज24 चैनल में भी एक मीडियाकर्मी कोरोना पाजिटिव निकला!

नोएडा के फिल्म सिटी में स्थित न्यूज चैनलों में कार्यरत कर्मियों की जान सांसत में हैं. कब कौन कोरोना का शिकार हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. जी न्यूज में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं. नेटवर्क18 में भी कोरोना के कई पीड़ितों का इलाज चल रहा है. ताजी सूचना न्यूज24 चैनल से है.

बताया जाता है कि इस न्यूज चैनल में कार्यरत एक मीडियाकर्मी का कोरोना परीक्षण हुआ तो परिणाम पाजिटिव निकला. कुछ लोगों का कहना है कि यहां कार्यरत 168 लोगों का परीक्षण हुआ जिसमें एसाइनमेंट के एक शख्स का रिजल्ट पाजिटिव आया.

यह भी बताया जा रहा है कि न्यूज24 के तीन फ्लोर का कामकाज समेट कर एक फ्लोर में ही शिफ्ट किया जा रहा है ताकि बाकी फ्लोर्स को सैनिटाइज किया जा सके.

देखें न्यूज24 का एक आंतरिक मेल जिसे एचआर ने सभी कर्मियों को भेजा है….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन