Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बड़े मीडिया हाउसों की पत्रिकाएं सरकारों को ठग रहीं, जांच हो तो निकलेगा करोड़ों का घोटाला!

आलोक पाठक इंडिया टुडे मैग्जीन में चौदह साल तक कार्यरत रहे. वे जनरल मैनेजर के पद पर थे. उन्हें पत्रिकाओं के अंदर की कहानी पता है.

आलोक ने आज एक चौंकाने वाला ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा है कि कई पत्रिकाएं सरकारों से एडवरटोरियल / विज्ञापन के लिए प्रति पेज चार से छह लाख रुपये चार्ज कर रही हैं. पर यही पत्रिकाएं प्राइवेट क्लाइंट्स से इसी एक पेज के लिए मात्र पचास हजार से डेढ़ लाख रुपये के बीच लेती हैं.

आलोक का आरोप है कि ये करोड़ों रुपये का घोटाला है जो प्राइवेट मीडिया हाउसों द्वारा संचालित पत्रिकाएं कर रही हैं. ये पत्रिकाएं जनता के पैसे को हजम कर रही हैं.

कायदे से सरकारी हो या प्राइवेट, सभी क्लाइंट्स के लिए प्रति पेज रेट एक जैसा होना चाहिए. लेकिन पत्रिकाएं सरकारों की प्रचार लोलुपता का फायदा उठाते हुए इन्हें महंगे रेट पर ठग रही हैं.

सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार द्वारा प्राइवेट मैग्जींस को दिए गए विज्ञापन की राशि को जोड़ दिया जाए तो ये करोड़ों का स्कैम निकलेगा.

देखें आलोक पाठक का ट्वीट-


आलोक पाठक का विस्तृत इंटरव्यू देखें-सुनें :

इंडिया टुडे के GM रहे आलोक पाठक का इंटरव्यू (पार्ट-1) : ‘भक्ति का चश्मा अब उतर गया है!’, देखें वीडियो

‘तू ब्राह्मण, मैं ब्राह्मण’ कहने वाले इंडिया टुडे के CEO ने मुश्किल वक्त में दिल्ली वाला कल्चर दिखा दिया, देखें वीडियो इंटरव्यू

मैं राजदीप सरदेसाई के पीछे पड़ गया था… अरुण पुरी में सच छापने की अब हिम्मत नहीं है! देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन