Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

गुजराती साहित्य अकादमी की मैग्जीन में छपे संपादकीय पर बवाल, जलेस ने की भर्त्सना

प्रेस रिलीज

जनवादी लेखक संघ गुजराती साहित्य अकादमी की पत्रिका ‘शब्दसृष्टि’ में प्रकाशित संपादकीय में कथित ‘लिटरेरी नक्सल्स’ पर किये गए हमले की कठोर शब्दों में निंदा करता है।

पत्रिका के जून अंक के संपादकीय में पारुल खखर की बहुचर्चित कविता ‘शबवाहिनी गंगा’ का नाम लिए बगैर उसे ‘अराजकता’ फैलाने वाली और ‘उत्तेजना में बेतुका आक्रोश’ व्यक्त करनेवाली कविता बताया गया है।

‘इंडियन एक्स्प्रेस’ में छपी ख़बर के मुताबिक, यह संपादकीय कहता है कि ‘यह कविता उन लोगों द्वारा गोली दागने के लिए कंधे की तरह इस्तेमाल की गई है जो साज़िश में मुब्तिला हैं, जो भारत से नहीं बल्कि कहीं और से प्रतिबद्ध हैं, जो वामपंथी या उदारवादी हैं जिन्हें कोई पूछता नहीं।… ये लोग भारत में अराजकता फैलाना चाहते हैं।… ये हर मोर्चे पर सक्रिय हैं और अपने गंदे इरादों के साथ साहित्य के क्षेत्र में भी कूद पड़े हैं। इन लिटरेरी नक्सल्स का मक़सद जनता के उस हिस्से को प्रभावित करना है जो अपना दुख और अपनी खुशी इस [कविता] के साथ जोड़कर देख सकते हैं।’

यह बेहद शर्मनाक है कि वस्तुस्थिति का बयान करनेवाली एक कविता को एक साहित्यिक पत्रिका अराजकता फैलाने की साज़िश से जोड़कर देख रही है। सरकारी लापरवाही के कारण होनेवाली बेहिसाब मौतें, इलाज और ऑक्सीजन की कमी से तड़पकर दम तोड़ते लोग, श्मशानों में शवदाह के लिए इंतज़ार करती कतारें, गंगा में तैरती अनगिनत लाशें, और इस पूरे परिदृश्य में अनुपस्थित केंद्र सरकार—जिनके लिए अराजकता यह नहीं है बल्कि इनका बयान करना अराजकता की निशानी है, वे साहित्य की दुनिया के लोग हैं, यह मानने का कोई कारण नहीं।

साहित्य का स्वभाव सत्ता के खिलाफ़, लोगों के पक्ष में खड़ा रहना है। चर्चित कविता ने यही काम किया है जिसे उक्त संपादकीय ‘उत्तेजना में’ व्यक्त किया गया ‘बेतुका आक्रोश’ बता रहा है। संपादकीय-लेखक को, जो गुजराती साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विष्णु पंड्या हैं, इस बात का इल्म ही नहीं कि इस कसौटी पर उक्त कविता को ही नहीं, साहित्य मात्र के उत्तमांश को खारिज किया जा सकता है। ऐसा लेखन करनेवालों को ‘लिटरेरी नक्सल्स’ बता कर उन्होंने अपनी राजनीति का ही निर्लज्ज प्रदर्शन नहीं किया है, अपनी साहित्यिक समझ के दिवालियेपन को भी उजागर कर दिया है।

जनवादी लेखक संघ एक लोकप्रिय कविता पर किये गए इस हमले की घोर भर्त्सना करता है और लेखकों-कवियों से अपील करता है कि ऐसे हमलावरों का हर स्तर पर पूर्ण बहिष्कार करें। गुजरात के लेखकों को गुजराती साहित्य अकादमी पर प्रदर्शन करके इस संपादकीय को वापस लेने की माँग करनी चाहिए।

मुरली मनोहर प्रसाद सिंह (महासचिव)

राजेश जोशी (संयुक्त महासचिव)

संजीव कुमार (संयुक्त महासचिव)

जनवादी लेखक संघ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन