Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वो क्या है जो हमारे शरीर से निकल पृथ्वी की बाउंडरी पार कर ब्रह्मांड के मुक्त सफर पर चलता जाता है!

विजय सिंह ठकुराय-

जानिए, ब्रह्मांड में अपने दायरे को…Where Do You Begin & End?

साल 1918 में अमेरिका में जन्में रॉबर्ट वाडलो ज्ञात इतिहास के सबसे लंबे इंसान थे, जिनकी लंबाई 8 फुट 11 इंच थी। हम कितने लंबे हो सकते हैं, इसका निर्धारण हमारी जींस और हमारे अंगों की कैपेसिटी से तय होता है। सभी फैक्टर को ध्यान में रखते हुए एक इंसान की लंबाई अधिकतम 8-9 फुट हो पाना ही संभव है। वजह?

वजह यह है कि अगर किसी व्यक्ति का आकार 10 गुना बढ़ा दिया जाए, तो उसका सरफेस एरिया 100 गुना और वॉल्यूम 1000 गुना बढ़ जाता है। हमारी हड्डियों और हृदय में इतनी क्षमता नहीं है कि वे इस भार के साथ शरीर को सपोर्ट करते हुए ब्लड को पंप कर सकें। इसलिए सामान्य तौर पर अधिकतम साढ़े सात फुट तक का आदमी ही एक स्वस्थ जीवन जी सकता है। इससे ज्यादा लंबा व्यक्ति ऐतिहासिक रूप से कभी एक लंबा और स्वस्थ जीवन नहीं जी सका है। यह आपके जैविक आकार के दायरे की लिमिट है।
.
अब जब हम आपके भौतिक दायरे की पड़ताल कर रहे हैं तो इसमें चर्चा के लिए ऐसी दूसरी चीजें भी जोड़ी जा सकती हैं, जो तकनीकी तौर पर आपके शरीर से ही उत्पन्न होती हों, जैसे कि आपकी गंध, आपकी आवाज, इत्यादि….
.
एक इंसान 30 सेंटीमीटर की दूरी से नापने पर, चिल्ला कर, अधिकतम 88 डेसिबल तीव्रता का साउंड पैदा कर सकता है। यह साउंड पृथ्वी के वातावरण में चलते हुए दूसरे अणुओं से टकरा कर ऊर्जा खोते-खोते 5 किलोमीटर के बाद पूरी तरह गायब हो जाता है। ये आपकी आवाज के दायरे की लिमिट है।
.
अब आपके शरीर के “एंगुलर साइज” की विवेचना करते हैं। अगर आपकी लंबाई 6 फुट है, और आप सीधी रेखा में चलते हुए अपने दोस्त से दूर जा रहे हैं, तो लगभग 4.8 किलोमीटर बाद आप अपने दोस्त को दिखने बंद हो जाएंगे। इसका कारण यह है कि – पृथ्वी गोल है, और जब आप सीधी रेखा में जा रहे थे, तो वास्तव में आप “ढलान” पर उतर रहे थे। पृथ्वी के Curvature के कारण 6 फुट लंबी चीजों का होराइजन लगभग 4.8 किमी ही दूर होता है।
.
पर मान लेते हैं कि पृथ्वी पर न चलने की बजाय आप हवा में ऊपर उठ रहे होते, तब क्या होता?

वेल, उस स्थिति में आप अपने दोस्त को 15 किलोमीटर दूर जाने के बाद दिखने बंद हो जाते। क्योंकि सर्वश्रेष्ठ परिस्थितियों में इंसानी आंख मिनिमम 0.2 आर्क सेकंड के एंगल को डिटेक्ट करने में सक्षम है। इस आधार पर 6 फुट बड़ी चीज की मानव आंख के लिए दृश्यता की लिमिट 15 किमी ही है। ये आपके एंगुलर आकार के दायरे की लिमिट है।
.
चलिए, देखना और सुनना तो हो गया। सूंघने के बारे में क्या ख्याल है? सूंघने की बात करूँ तो ब्लडहाउंड प्रजाति के कुत्ते आपको 18 किमी दूरी से भी सूंघ सकते हैं। वही भालू जैसा जानवर आपको 30 किमी दूरी से भी सूंघ निकाल सकता है। ये आपकी खुशबू के दायरे की सीमा है।
.
अब यहाँ सोचने वाली बात यह है कि आपके भौतिक शरीर के सभी दायरे पृथ्वी के वातावरण अथवा बायोलॉजी के कारण सीमित हैं। पर फिर भी, दिल छोटा करने की जरूरत नहीं। एक चीज ऐसी है, जो आपके शरीर का ही हिस्सा है और उसके सफर को रोक सकने वाली बाधा आज तक ब्रह्मांड में ईजाद ही नहीं हुई।
.
जब भी एक फोटान किसी इलेक्ट्रान से टकराता है, तो इलेक्ट्रॉन परमाणु के ऑर्बिट में एक उच्च स्तर की कक्षा में शिफ्ट हो जाता है। फिर क्षणिक समय बाद इलेक्ट्रान अपनी पूर्वस्थिति में लौट आता है, साथ ही एक प्रकाश कण यानी फोटान रिलीज करता है। किस्मत से, मानव शरीर भी निरंतर प्रकाश कणों की उत्पत्ति करता रहता है। इनमें से काफी फोटान वातावरण द्वारा ट्रैप कर लिए जाने के बावजूद हर पल… आपके शरीर से निकले करोड़ों फोटान… पृथ्वी की बाउंडरी पार कर के… ब्रह्मांड के मुक्त सफर पर निकल जाते हैं। और एक बार यह सफर शुरू हुआ, तो इन फोटॉन्स के पास रुकने की कोई वजह ही नहीं है।
.
ब्रह्मांड की अथाह गहराइयों से गुजरते हुए आपकी देह के ये फोटान अनंतकाल तक अपना सफर जारी रखेंगे। क्या मालूम, एक दिन ये सफर उन्हें ब्रह्मांड की सीमाओं के परे मौजूद उन अनछुए-अनकहे हिस्सों से रूबरू करा दें, जहाँ पहुंचना युगों-युगों से इंसान की रोमांचक कल्पनाओं में शामिल रहा है।

तो साहेबान, आपके शारीरिक आकार का दायरा बायोलॉजी के काऱण सीमित है। आपकी आवाज, गंध और दृश्यता का दायरा पृथ्वी की कंडीशन्स के कारण सीमित है। पर आपके जीवन की ऊर्जा, आपकी जिंदगी का प्रकाश ही एकमात्र ऐसी चीज है, जो आपके दायरे को असीमित और आपके अस्तित्व को अनंतकाल के लिए अमर कर देती है।

Your personal glow makes you unlimited in size, and as well as – Immortal – forever.

तो इसी बात पर, हंसते रहिये, मुस्कुराते रहिये और अपने जीवन का प्रकाश हर तरफ फैलाते रहिये। KEEP GLOWING !!!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन