Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वीडियो एडिटर को चैनल से क्लिप चुरा कर वायरल करना पड़ा महंगा, अरेस्ट

चैनल से क्लिप चुरा कर लीक करने की ढेर सारी घटनाएं हुई हैं जिससे कई किस्म के खुलासे भी हुए. आमतौर पर ऐसे मामलों में चैनल के अंदर काम करने वालों की भूमिका होती है. कई बार ये काम जनहित में बहुत बड़ा होता है क्योंकि चैनल जिस खबर सूचना बातचीत को दबाना चाहता है, एडिट कर देता है, उसे लीक करके जनता के सामने ला दिया जाता है ताकि सच्चाई सामने आ सके.

चेन्नई पुलिस ने बुधवार को मुख्यमंत्री जयललिता की एक वीडियो क्लिप लीक करने के आरोप में जया टीवी के एक वीडियो एडिटर को गिरफ्तार किया है. यह वीडियो क्लिप मुख्यमंत्री जयललिता और तुगलक मैगजीन के संपादक चो रामास्वामी की हाल ही में एक निजी अस्पताल में हुई बैठक को लेकर है. सिटी पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने कहा कि वीडियो एडिटर शक्तिवेल (35) जया टीवी से विडियो डाउनलोड करने और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है. 

फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. उस पर आईपीसी के प्रावधानों और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मिनट के इस वीडियो में जयललिता और संपादक रामास्वामी के बीच हुई एक संक्षिप्त बातचीत है. इसमें मुख्यमंत्री उनकी तबियत के बारे में पूछताछ कर रही हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रही हैं. रामास्वामी 80 साल के हैं और ऐसी खबर थी कि उनका ख्याल अच्छी तरह से नहीं रखा जा रहा है. उन्हें हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

Pages: 1 2

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन