Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी की लखनऊ पुलिस ने जानकारी लेने थाने आए डाक्टर को पीट-पीट कर ये हाल कर दिया, देखें तस्वीरें

योगी राज में पुलिस अराजक हो चुकी है. कहीं अपराधियों से सुपारी लेकर निर्दोष युवक को इनकाउंटर में मारने के लिए फर्जी तरीके से इनामी बदमाश में तब्दील कर देती है, तो कहीं संपादक के घर में कूद कर बिना वजह जान मारने की धमकी देती है. कहीं एक प्रबंध संपादक को रात में जान मारने की फोन पर धमकी देती है तो कहीं सिर्फ जानकारी लेने थाने पहुंचने पर डाक्टर को पीट-पीट कर पिछवाड़ा लाल कर देती है.

लगता ही नहीं है कि पुलिस पर किसी का नियंत्रण रह गया है. पुलिस विभाग गुंडों के गिरोह में तब्दील होता जा रहा है. पुलिस को कुछ भी कर गुजरने की जो छूट योगी सरकार ने दे दी है, उसका नतीजा ये हुआ है कि यूपी पुलिस जन उत्पीड़न नया कीर्तिमान बना रही है.

ताजा मामला लखनऊ का है. एक डाकटर थाने पहुंचता है, यह जानकारी करने कि उसकी नौकरानी के पिता को पुलिस क्यों उठा लायी है तो इससे नाराज पुलिस वालों ने डाक्टर को जी भर कूटा.

 

https://www.youtube.com/watch?v=YFKNwbLoTxg

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा फेसबुक पर लिखते हैं :

”लखनऊ पुलिस ऐसे स्वागत करती है मेहमानों का . पीएम लखनऊ मे थे और जब एक डॉक्टर अपनी नौकरानी के लापता पिता की तलाश मे थाने पर गया तो ख़फ़ा पुलिस वालो ने पीट पीटकर उसका यह हाल कर दिया.. मुस्कराईये कि आप लखनऊ में हैं.”

कुछ अन्य टिप्पणियां देखिए…

Prakhar Tripathi पुलिस संगठित अपराधियों का सबसे बड़ा गिरोह है जिसने किसी भी आपराधिक गैंग के मुकाबले सबसे ज्यादा और घृणित अपराध किये हैं। ये 10th पास सिपाही और उनके साथ लगा SI, SHO भूखे भेड़िये से कम नहीं होते । वो लोग बेवकूफ हैं जो भारत में टैक्स देते हैं जिससे इन भेड़िये को सैलरी मिलती है और ये आम निरीह जनता को सताते हैं, मारते हैं और कभी कभी तो जीवन भर के लिए अपंग बना देते हैं और इनका कुछ नहीं होता।

Mohammad Haider The newspaper reports that the concerned constable has been sent to lines and the SHO has been transferred out. This is no solution to the atrocities which the poor doctor has been subjected to. The constable must be sacked and sent behind bars.

https://www.youtube.com/watch?v=qdNil9XD_To

Ajay Yadav कानून व्यवस्था बची ही नही है प्रदेश में अपराधियों के साथ पुलिस भी बेलगाम हो गई है।

Praveen Raj Singh पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता और बदतमीज़ी को हमीं बढ़ावा देते हैं जब हम उनकी तुलना सिंघम से करने लगते हैं। अगर पुलिसकर्मी सिंघम फ़िल्म सीरीज़ ( सूर्या वाली मूल तमिल फ़िल्म सीरीज़ नाकि अजय देवगन वाली फ़ूहड) वाले पुलिस वालों की तरह सलूक करें तो जनता को यक़ीनन बड़ी राहत हो।

Sanjaya Kumar Singh डरिए कि आप उत्तर प्रदेश में (गाजीपुर से गाजियाबाद तक) हैं।

Reena Chaudhary Es vardidhari gunde ki vardi utar k jel me thos Dena chahiye…

Humayun Choudhary लखनऊ की मित्र पुलिस ऐसी मित्रता से तो ईश्वर बचाये ।

Kranti Kumar Singh कानून का राज्य या रावण राज्य

Prakash Arvind बहुत ही शर्मनाक एवं निन्दनीय कार्य! दोषियों को कठोर दण्ड मिलना चाहिये!

Suresh Sharma अत्यंत दुखद और शर्मनाक है यह कृत्य… शुक्र मनाइये इतने में छूट गए और कोई दफा लगा कर बुक नहीं किया… योगी जी भी कुछ नहीं कर सकते… ये पुलिस संस्कृति है…. FIR अवश्य लिखवाइए.. न लिखे तो अदालत जाइये…

Darshan Baweja एक बार मेने एक पुलिस के आला अधिकारी को कहते सुना था की दुनिया मे भगवान के बाद अगर किसी के पास ताकत है तो वो पुलिस के पास है। इतना घमंड ….. फिर मेने सोचा कि ताकत तो संविधान की है।

Ratna Srivastava हम यूँ ही देखते रहेंगे क्या? उस लड़की को भी न जाने कहाँ ले गए है police वाले जिसने अमित शाह को काले झंडे दिखाए…

Prashant Upadhyay सरकार किसी की आ जाए, ये लोग सुधरेंगे नहीं… आत्मबल का पाठ इन्हें अच्छा ही नहीं लगता.. आम जनता इनसे बात नहीं करना चाहती… डर लगता है उनको न… जाने कैसे पढ़े लिखे लोग हैं… शर्मनाक..

इन्हें भी पढ़ें….

योगी राज का एक सच ये भी : निर्दोष युवक को इनामी बदमाश में तब्दील कर दिया बुलंदशहर पुलिस ने!

xxx

लखनऊ में तैनात दरोगा ने प्रबंध संपादक देवनाथ को जान से मारने की धमकी दी

xxx

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष राय के घर में घुसकर बोला- ”मैं STF से रणजीत राय हूँ, जो उखाड़ना हो, उखाड़ लो…”

योगी राज की पुलिस से उत्पीड़ित कुछ महिलाओं की कहानी उनकी जुबानी सुनिए….

https://www.youtube.com/watch?v=LzouoEJyS14

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन