Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी वालों से बर्दाश्त न हो सका एक युवा पत्रकार द्वारा आइना दिखाया जाना, किया बाहर

बाहर करने का मतलब केवल वाट्सअप ग्रुप से नहीं बल्कि नौकरी से भी. जी हां. ये हैं आजकल के सीनियर. इन्हें अपने जूनियर्स की बात तनिक बर्दाश्त नहीं होती. ये इंच भर भी डेमोक्रेटिक स्पेस देने के लिए तैयार नहीं है. ये सुई की नोंक के बराबर भी असहमति के स्वर सुनना नहीं चाहते.

एबीपी न्यूज में कार्यरत एक युवा पत्रकार ने अपने मन की बात क्या एसाइनमेंट वाले वाट्सअप ग्रुप पर लिख दी, रजनीश आहूजा ने फौरन उस लड़के को निकाल बाहर कर दिया.

रजनीश आहूजा को लगा होगा कि वो लड़का आगे अब कुछ न बोलेगा. वो करियर के वास्ते चुप रह जाएगा. पर उस लड़के ने ट्वीटर पर अपनी सारी बात कह डाली. रही सही कसर उस सार्वजनिक हो चुकी वाट्सअपी चिट्ठी को रिट्वीट कर के पूरी कर दी जिसके चलते उसे पहले वाट्सअप ग्रुप से फिर नौकरी से निकाल दिया गया.

रजनीश जी, सीनियर आप भले हो गए हों, पर लेकिन आप बड़े नहीं हो पाए हैं. थोड़े बड़े हो जाइए. नए लड़कों के साथ दोस्त की तरह पेश आइए. मठाधीशी वाली तुनकमिजाजी को बीते जमाने की बात हो जाने दीजिए जिसे जीने वाले लोग अब लगभग रिटायर मोड में हैं.

पढ़ें उत्कर्ष सिंह की ताजातरीन ट्वीट-


पूरे प्रकरण को समझने के लिए इसे भी पढ़ें-

एबीपी न्यूज में बड़े पदों पर बैठे कुछ पत्रकार घनघोर अनप्रोफेशनल हैं! युवा मीडियाकर्मी ने किया खुलासा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन