Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सत्तर साल में पहली बार किसी अख़बार ने पीएम के लिए ऐसी हेडिंग लगाई है!

रामा शंकर सिंह-

कार्टूनिस्ट या व्यंग्यचित्रकार का काम होता आया है सत्तासीनों धनाढ्यों ताकतवर लोगों, उनके गलत कामों का मज़ाक़ उड़ाना आलोचना निंदा करना और कार्टूनिस्ट के नाते सामान्य व्यक्ति की ताक़त को स्थापित करना। आज़ादी के बहुत पहले से और बाद अब तक कार्टूनिस्ट को सब प्रेम करते हैं आदर करते हैं।

कार्टूनिस्ट की आलोचना का बुरा नहीं माना जाता , किसी ने नहीं माना।

मंजुल कार्टूनिस्ट को आप सब जानते हैं

अब प्रधानमंत्री उनके कार्टून देखकर कुपित हो गये और मंजुल को अपने यार अंबानी के मीडिया हाउस की नौकरी से निकलवा दिया।

क्या कहेंगें “महाबली “ की सहिष्णुता और ताकत के इस बेजा अनैतिक अलोकतांत्रिक इस्तेमाल पर ?

सत्तर साल में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के बारे में दैनिक समाचार पत्र ने यह हेडलाइन लगाई है- ‘वो जो कार्टूनिस्ट से डरता है’!

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. चंद राम बंजारे

    June 13, 2021 at 6:35 am

    वह केवल कार्टून से नहीं, हर उस खबर या गतिविधि से डरता है जो उस के, उस की सरकार और उस की पार्टी के खिलाफ हो या आलोचना करती हो।

  2. lav kumar singh

    June 13, 2021 at 6:26 pm

    …फिर वो एबीपी समूह के अखबार टेलीग्राफ से क्यों नहीं डरता है, जबकि एबीपी को तो मोदी के कहने में चलने वाला बताया जाता है? मुझे महसूस होता है कि जब-जब भी आप टेलीग्राफ के हैडिंग दिखाते हैं तो अनजाने ही आप मोदी की तारीफ कर जाते हैं क्योंकि टेलीग्राफ के हैडिंग बार-बार यह साबित कर जाते हैं कि देश में तानाशाही नहीं है, भरपूर लोकतंत्र है। भविष्य में कोई भी विश्वास नहीं करेगा कि कथित तानाशाही में ऐसे हैडिंग लग सकते थे। छह साल से मंजुल, अंबानी के संस्थान में काम कर रहे थे और मोदी के राज में मोदी के खिलाफ मनमाफिक कार्टून बना रहे थे। आखिर कैसे? इसे भी तो समझाइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन