Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दरोगा ने पत्रकार के घर में घुसकर दी गालियां

यूपी में नहीं रुक रहा पत्रकारों का उत्पीड़न, बिना किसी वजह कानपुर में थाना नौबस्ता के दरोगा रजनीश कुमार ने पत्रकार अशोक दुबे उर्फ पंकज की गैर मौजूदगी में इनके घर जाकर गन्दी गन्दी गालियां दीं… इसकी जानकारी पत्रकार की बहन ने फोन कर अपने भाई को दी… साथ ही दिया दरोगा जी का नम्बर…

जब पत्रकार ने दरोगा रजनीश के फोन नम्बर पर काल करके गालियां देने की वजह पूछी तो दरोगा रजनीश ने कहा- ‘तुम हो कहां, मैं तम्हारे घर पर खड़ा हूँ, जल्दी आ जा, मैं बताता हूं… तुमने आज कुशवाहा चौराहे पर मेरी वीडियो क्यों बनाई थी?’
इस पर पत्रकार ने दरोगा से कहा कि मैंने किस चीज की वीडियो बनाई? क्या आप मुझे जानते हो या पहचानते हो?

दरोगा ने तेवर दिखाते हुए बोला कि तू जल्दी घर पर आ जा.

इसके बाद पत्रकार अशोक दुबे घर पहुंचे लेकिन दरोगा जी वहां से चले गए थे.

तब पत्रकार ने फोन कर SI रजनीश से पूछा आप कहां पर हैं, मैं थाने आकर आपसे मिल रहा हूं.

इस पर दरोगा ने कहा- थाने मत आओ, कुशवाहा चौराहा पर आकर मिलो.

इसके बाद पत्रकार ने थाना प्रभारी निरीक्षक नौबस्ता को पूरे मामले से अवगत कराया.

पत्रकार ने दोबारा दरोगा को फोन मिलाया तो उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था.

पत्रकार का कहना है कि वो दरोगा रजनीश को पहचानता भी नहीं है.

इस अभद्रता के कारण पत्रकार अशोक दुबे का परिवार बहुत डरा हुआ है.

नौबस्ता प्रभारी ने बताया कि रजनीश कुमार सुबह जब ड्यूटी पर आएंगे तो बैठा करके बातचीत करवाएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन