Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला और हिंदुस्तान के तहसील रिपोर्टर निकले कोरोना पॉजिटिव

मैनपुरी । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है. रविवार को किशनी में अमर उजाला के तहसील रिपोर्टर भास्कर प्रताप सिंह उर्फ ध्रुव चौहान ने सीएचसी पर कोरोना टेस्ट कराया. एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी.

हिंदुस्तान अखबार के तहसील रिपोर्टर देवेंद्र रावत ने भी अपना टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया.

दोनों पत्रकारों के साथ सम्पर्क में आने वाले 91 लोगों ने अपनी जांच कराई पर इन सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी.

चिकित्सकों ने दोनों पत्रकारों के सम्पर्क में आने वाले लोगों को सोमवार को फिर जांच कराने की सलाह दी है. वहीं दोनों संक्रमित पत्रकारों के आवास को नगर पंचायत कर्मी सेनेटाइज करने की तैयारी कर रहे हैं. दोनों पत्रकारों को आवश्यक दवाइयां देकर होम क्वारन्टीन किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन