Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कॉलगर्ल रैकेट चलाने वाले इंदौर के दो नामी होटलों का ‘प्रजातंत्र’ अखबार ने किया स्टिंग

प्रजातंत्र स्टिंग : कैमरे में कैद दो बड़े होटलों के कारनामे! इंदौर के दो नामी होटल सयाजी समूह का एफोटेल और रेडिसन बने हुए हैं मुंबई-दिल्ली की कॉलगर्ल के ठिकाने. कॉलगर्ल एजेंट होटल प्रबंधन की सहमति का दावा करते हुए वादा करता है बिना आईडी और किसी प्रकार की एंट्री के रूम तक ले जाने का! इस एजेंट ने प्रजातंत्र के रिपोर्टर अंकुर जायसवाल को होटल के कमरे में कॉलगर्ल तक बिना आईडी पहुंचाया भी।

हनीट्रेप गैंग ने इंदौर के दो होटलों में अंतरंग वीडियो बनाये। ये वीडियो निगम इंजीनियर हरभजन सिंह के हैं। इस मामले के बाद सीधा सवाल दिमाग में कौंधता है- क्या इंदौर के नामी होटल्स में बिना आईडी, रजिस्टर में एंट्री के होटल के कमरे में जाना  इतना आसान है। इस आसान और आरामदायक एंट्री को जांचने  के लिए प्रजातंत्र के रिपोर्टर ने शहर के होटल्स की पड़ताल शुरू की। जो सामने आया वो चौंकाता है। देश के दो बड़े होटल समूह सयाजी और रेडिसन के होटल  में बिना पड़ताल एंट्री और साथ में कॉलगर्ल भी उपलब्ध है।

दोनों होटल में इस काम के लिए एक कॉलगर्ल एजेंट हैं। ये एजेंट खुलेआम ऑनलाइन कॉलगर्ल सहित होटल के कमरों की बुकिंग करता है। रजिस्टर में बिना कोई आईडी या एंट्री के होटल के कमरे तक ये एजेंट रिपोर्टर को लेकर जाता है। सयाजी समूह के एफोटेल और उसी से सटे रेडिसन में ये सब चल रहा है। जाहिर है होटल प्रबंधन की इसमें पूरी मिलीभगत है। यदि होटल प्रबंधन इसमें साथ न होता तो सबसे, सुरक्षित होने और सीसीटीवी कैमरों से नजर के दावे वाले  इन होटल्स में कैसे कोई व्यक्ति  बिना एंट्री के तीसरी और चौथी मंजिल के कमरों तक जा सकता है। जाहिर है, दूसरे शहरों से आई कॉलगर्ल की एंट्री तो कही दर्ज हुई ही नहीं होगी। बहुत संभव है कि इन होटल्स में कॉलगर्ल का एक रैकेट हरदम सक्रिय रहता हो। 

एजेंट से मोबाइल पर रिपोर्टर ने बात की और पूरे मामले का स्टिंग तैयार किया 

इंदौर के होटल्स की पड़ताल के बीच रिपोर्टर को हाईप्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट संचालित करने वाले एक एजेंट अभिषेक का नंबर हाथ लगा। उससे रिपोर्टर ने बात की और अभिषेक आसानी से पूरे इंतज़ाम के लिए तैयार हो गया। अभिषेक ने रिपोर्टर को सीधे सीधे रेडिसन और एफोटेल होटल आने के लिए कहा।

रिपोर्टर ने अभिषेक के नंबर पर मेसेज भेजकर पूछा कोई है? 
एजेंट- आप कौन ? 
रिपोर्टर- राजीव 
एजेंट- किसने नंबर दिया ? 
रिपोर्टर -कपिल ने 
एजेंट- कपिल का नंबर दो 
रिपोर्टर-  कपिल का नंबर भेज दिया 
एजेंट – बोलो ? 
रिपोर्टर -अभी कोई है ?
एजेंट – हाँ, व्हाट्स एप कॉल किया। 
एजेंट- 9000 रुपये एक मीटिंग के। 
रिपोर्टर – कुछ कम होगा 
एजेंट – नहीं 
रिपोर्टर – कहा आना होगा।  
एजेंट- एफोटेल होटल पहुंचकर कॉल कर लेना। रूम नंबर बता दूंगा।  लड़की को ही 9000 रुपए दे देना. 

एफोटेल का रूम नंबर 307 

रिपोर्टर एफोटेल होटल पहुंचकर एजेंट को कॉल करता है, एजेंट उसे रूम नंबर 307 में जाने के लिए कहता है. 

रिपोर्टर लिफ्ट से पहुंचकर रूम के बाहर  पहुँचता।  बेल बजाता है। लड़की गेट खोलती है और अंदर बुला लेती है। तब वह किसी से मोबाईल पर बात कर रही थी-  इंदौर से पुणे की डायरेक्ट फ्लाइट नहीं है, मुझे मंगलवार को जाना है, बस से टिकिट करवा दो और बात खत्म हो जाती है. 

रिपोर्टर कॉल गर्ल की रूम नबंर 307 में बातचीत 
रिपोर्टर -पेमेंट केश करना है ? 
कॉलगर्ल – हा 
रिपोर्टर -एजेंट ने 9000 बोला है एक मीटिंग का,कुछ कम होगा ? 

कॉलगर्ल – नहीं 
रिपोर्टर- आप कहा से हो ? 
कॉलगर्ल – मुंबई 
रिपोर्टर -कोई दिक्क्त तो नहीं है यहाँ ? मुझे डर सा लग रहा है। 
कॉलगर्ल – पागल हो क्या ? मुझे डर नहीं लग रहा, उलटा में बाहर के लड़की हूं।   

रिपोर्टर -कार्ड से पैसा ट्रांसफर हो जाएगा ? 
कॉलगर्ल – कार्ड से क्यूं ? 
रिपोर्टर -जल्दी-जल्दी में केश लेकर नहीं आया, भूल गया।  
कॉलगर्ल- तो आप अमाउंट मेरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दो। 
रिपोर्टर- एक काम करता हूं, एटीएम से ले आता हूं। .
कॉलगर्ल-ओके  
रिपोर्टर- फिर कमरे से बाहर  निकल आता है। 

रेडिसन का  रूम नंबर 410   

रिपोर्टर-अभिषेक को उसके नंबर पर मेसेज भेजता है, कोई है? 
एजेंट – मिल जाएगी और उसने फोटो भेज दिए
रिपोर्टर- पूरी रात का क्या रेट ?
एजेंट- 20 हजार   
रिपोर्टर- नाईट के लिए कुछ कम होंगे ? फ़ाइनल क्या हो जाएगा ? 
एजेंट-आप बोलो ? 
रिपोर्टर – 15 
एजेंट -16 कर देना। कहा ले जाओगे आप ? 
रिपोर्टर -रूम नहीं है।  
एजेंट-  व्हाट्स एप कॉलिंग करता है,वह कहता है रेडिसन  होटल आ जाना. कब तक आओगे ?  
रिपोर्टर- 9 बजे  तक. 
एजेंट- ठीक है 10 बजे  तक आ जाना, रेडिसन  होटल पहुंचकर कॉल कर लेना.
रिपोर्टर -ओके 

10 बजते ही कॉल गर्ल एजेंट बार-बार फोन करने लगता है।  पूछता है, पक्का आ रहे हो ना ?   
रिपोर्टर-  आ रहा हू, 11 बजे एजेंट को कॉल किया   
एजेंट – लिफ्ट के पास चले जाओ, लड़की लेने आ जायेगी. 
रिपोर्टर-  लिफ्ट के पास पहुंचकर एजेंट को जानकारी दे देता है. 
करीब पांच मिनिट के अंदरएक लड़की आती है और वह रिपोर्टर को साथ में अपने रूम नंबर 410 में ले जाती है। बेड पर बैठकर वह किसी से व्हाट्स एप चेटिंग करने लगती है। रिपोर्टर सामने सोफे पर बैठकर बातचीत शुरू करता है. 

रिपोर्टर- कब से रुकी हो ? 
कॉल गर्ल -दो-तीन दिन हो गए
रिपोर्टर -फोटो में अलग दिखती हो ? 
एजेंट –  हा, कुछ-कुछ फोटो अलग आती है,  मेकअप और कैमरे का कमाल होता है। आई फोन टेन दिखाते हुए कहती है, महंगे मोबाइल का कमाल है। 
रिपोर्टर -बाहर  से आई हो ? 
कॉलगर्ल – हां, दिल्ली से 
रिपोर्टर कॉल गर्ल को कहता है कि  एटीएम से रुपए नहीं निकल रहे थे वह नीचे  रिसेप्शन के पास बैठे अपने दोस्त से रुपए लेकर आने को कहता है. 
कॉलगर्ल-आप रूम का कार्ड ले जाओ, नहीं तो मुझे वापस नीचे आपको लेने आना पड़ेगा. 
रिपोर्टर- मुझे आने में थोड़ी देर लगेगी आप मुझे लेने आ जाना. 
रिपोर्टर लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर पर आ जाता है. क्योकि वापस आने के लिए कार्ड नहीं लगता। 
इसके बाद जब प्रजातंत्र-फर्स्ट प्रिंट ने अपने स्तर पर पड़ताल की तो पता चला की सिद्धकी नाजिया के नाम से 410 नंबर रूम ऑनलाइन बुक हुआ था.  

एफोटेल मैनेजमेंट के अफसर धन्नजय ठाकुर ने  कहा कि , जाँच करने पर पता चला की सिंगल लेडी रुकी थी।  बिना आई डी के गेस्ट को एंट्री नहीं देते हैं। ऑनलाइन बुकिंग हुई थी। रूम में जाने वालो को सीसीटीवी के जरिए चेक करते है, हो सकता है उस समय वहां पर देखने वाला कोई नहीं हो. 

रेडिशन होटल के जीएम राहुल जोशी ने कहा की  स्वीडन की कंपनी है  सेफ़ होटल्स।  वो चुपचाप आकर होटल का सिक्योरिटी आडिट करती है। कस्टमर और कर्मचारियों की सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन