Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मां की गाली Live : रिटायर मेजर जनरल बक्शी ने तो हद पार कर दी!

एक मुच्छड़ को आप लोगों ने अक्सर न्यूज चैनलों पर पाकिस्तान-चीन-कश्मीर मामलों के बहस के दौरान देखा होगा. इस शख्स ने तो हद पार कर दी. एक डिबेट के दौरान इसने मां की गाली दे दी, वह भी लाइव.

इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है-

निःशब्द … हर रोज नए कीर्तिमान बनाता मीडिया … आखिरी 3 सेकेंड को सुनने के बाद लगा कि अब बाकी क्या रह गया है? यहाँ तक तो आ गए ...

ये कांड किस चैनल पर हो सकता है, इसका भी अंदाजा आप सही लगा रहे हैं. पाइल्स के चलते बेचैन आत्मा बनकर भयंकर चिल्लाने वाले अर्णब गोस्वामी के रिपब्लिक भारत चैनल पर ये तमाशा हुआ है. रिपब्लिक भारत के एंकर लगते हैं जैसे हिस्टीरिया के शिकार हैं. कहा जा रहा है कि ऐसा भी संभव है कि चैनल की मिलीभगत से मुच्छड़ से गाली दिलाने को लेकर फिक्सिंग रही हो ताकि लगातार गिर रही चैनल की टीआरपी कुछ संभल सके.

ट्वीटर पर वायरल हो रहा वीडियो-

‘इंटरनेट का प्राइम टाइम’ एंकर करने वाले डिजिटल जर्नलिस्ट विवेक सत्य मित्रम लिखते हैं-

हल्ला-गुल्ला, मारपीट, तू़-तू मैं-मैं तो चल ही रहा था। अब क्या मां-बहन की गालियों वाली टीवी बहसें भी देखोगे? ट्यून टू ‘इंटरनेट का प्राइम टाइम’ मेरे साथ, मेरे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर हर रात 9 बजे, सोमवार से शुक्रवार। ये भारत का इकलौता नो प्रोपेगेंडा डिबेट शो है, ये तो मान ही लो! ख़ैर, तुम्हारी मर्ज़ी!

Jyoti Prakash की टिप्पणी देखें-

एकदम सही जा रहे हो। लगे रहो। जब मोदी की ललकार हैं बख्शी साहब तो क्यों ना गलियाएं।

फेसबुक पर वायरल हो रहा वीडियो देखें-

इस गालीबाज शख्स का नाम जीडी बक्शी है जो मेजर जनरल के पद से रिटायर है. इस शख्स पर सभी न्यूज चैनलों को प्रतिबंध लगा देना चाहिए क्योंकि स्टूडियो में बैठकर लाइव गाली देने वाला आदमी सामान्य कतई नहीं कहला सकता.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. सुधीर

    July 5, 2020 at 1:02 pm

    कोई भी माइनर हो या मेजर , बक्शी हो या भक्षी जब रिटायर्ड हो जाता है इसी काम आता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन