Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

नीतीश सरकार ने पत्रकारों को फ़्रंटलाइन वर्कर माना, प्राथमिकता के आधार पर होगा कोविड टीकाकरण

बिहार के पत्रकार फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल

सीएम नीतीश ने किया ऐलान

आईरा के प्रदेश अध्यक्ष सुमन मिश्रा एवं ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल कोशी एक्सप्रेस के सीईओ कुणाल किशोर ने सीएम का जताया आभार

कोरोना की इस जंग में फ्रंटलाइन वर्कर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई है। फिर चाहे वो दिन रात काम करने वाले डॉक्टर हों या फिर सड़कों पर पहरे देने वाले पुलिसकर्मी। इसके अलावा देश के पत्रकारों ने भी मुश्किल समय में लोगों तक लगातार जरूरी जानकारी पहुंचाई है। उनकी तरफ से भी जान जोखिम में डाल कर रिपोर्टिंग की गई है।

आल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुमन मिश्र एवं कोसी क्षेत्र के सहरसा के ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल संचालक कुणाल किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने देर से ही अब बिहार के पत्रकारों के अच्छे काम को समझा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान कर दिया है कि उनके राज्य में तमाम एक्रीडिएटेड (सरकार से मान्यता प्राप्त) पत्रकारों के साथ जिला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा सत्यापित नॉन एक्रीडिएटेड पत्रकारों (प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक , वेब मीडिया आदि) को प्राथमिकता के आधार पर कोविड – 19 के टीकाकरण हेतु फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल किया जाता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐलान के बाद सभी सम्बंधित पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर कोविड – 19 का टीकाकरण किया जाएगा।

उन्होंने इसी संदर्भ में कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में पत्रकारगण अपनी भूमिका का बेहतर ढंग से निर्वहन कर रहे हैं। वे अपनी क्षमता के अनुरूप कोरोना संक्रमण के खतरों से आमजनों को जागरूक भी कर रहे हैं। इसलिए वे सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स के हकदार हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के तमाम चिंहित पत्रकार अब फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। उन्होंने इस कोरोना काल में बेहतरीन काम किया है। लोगों तक जरूरी खबर पहुंचाई है। पत्रकारों ने कोरोना को लेकर आमजनों को जागरूक भी किया है और इस महायुद्ध में एक सक्रिय भूमिका निभाई है। राज्य सरकार को पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर्स का दर्जा देते हुए गर्व हो रहा है।

आईरा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्र एवं कुणाल ने सीएम से मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों के मौत के बाद समुचित मुआवज़ा एवं इलाज के लिए भी सरकार स्तर पर मदद मिले एवं पत्रकारों को भी कोरोना योद्धा का सम्मान दे. विस्तृत जानकारी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्गत प्रेस विज्ञप्ति संलग्न है …

देखें प्रेस विज्ञप्ति-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. शेषनाथ पाण्डेय,, पी शेषन

    May 3, 2021 at 5:02 pm

    बिहार के मुख्यमंत्री को किस बात का आभार, वैसे भी वैक्सीन सरकारी स्वास्थ केंद्रों पर 18 से ऊपर का टीका लग रहा है , मुख्यमंत्री को फ्रंटलाइन वर्कर होने का दर्जा 2020 में ही दे देना चाहिये था, लेकिन नही मिला, आभार उड़ीसा के मुख्यमंत्री पटनायक जी का करना चाहिए जो पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर मानकर टीकाकरण के साथ ही 2 लाख का इलाज और 15 लाख का कालकवलित होने पर पत्रकारों के परिजनों को देने की घोषणा की है, ठेंगा आभार जताना है बिहार सरकार को,,,,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन