Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ब्रजभूषण फँसे तो पॉक्सो एक्ट में संशोधन चाहने लगे अयोध्या के संत और महंत!

अनिल कुमार सिंह-

भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर पॉक्सो एक्ट लगने से चिंतित हैं अयोध्या के संत महंत।

पॉक्सो एक्ट में संशोधन करवाने के लिए पांच जून को विशाल संत समागम करेंगे अयोध्या में।

चिन्तित होने वाली बात भी है। पॉक्सो लगने के बाद सज़ा सचमुच आभासी नहीं रह जाती।

पंकज मिश्रा-

POCSO ACT भी संसद में ही पास हुआ था | आज सिर्फ उसके अनुपालन के लिए देश की महिलाएं सड़क पर नई संसद से कदम भर दूर लथेडी जा रही है | मैं उन्हें बेटियां , बहने जैसे लोडेड शब्दों से नही सम्बोधित करूंगा , वह स्वतंत्र महिलाएं है | मेडलिस्ट होती या नही होती ……

वैसे इस देश ने दसियों प्रधानमंत्रियों देखें है , उनके पांवों के नीचे से जमीन खिसकते देखा है , हजारों मंत्री और लाखों जनप्रतिनिधि मगर , 1896 से चल रहे ओलंम्पिक में इस देश ने सिर्फ एक महिला पहलवान पैदा किया है जिसने ओलंम्पिक मेडल लिया है | आज नेहरू गाली खा रहे है , गांधी को मार के चैन नही मिला तो उनके पुतले पर गोली मारी जा रही है , तो कल क्या होगा कोई क्या जाने …..

लेकिन फिलहाल तो साक्षी एक ही है , विनेश से ज्यादा इंटरनेशनल पदक भी किसी के पास नही है , भयानक इंजरी के बाद …… इनके पांव के नीचे से कोई जमीन नही खिसका सकता क्योंकि यह धरती पुत्रियां है , देह पर मिट्टी पोत कर अखाड़े में उतरना इनके DNA में है |

संसद की प्राइड ईंट पत्थर कंगूरे में नही , कानून का राज स्थापित करने में है | कानून आज आधी आबादी को सड़क पर लथेड़ने लगा है |

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन