Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने एबीपीके पत्रकार को धमकाया- ‘ठोंक के यहीं बजा दूंगा!’ (देखें वीडियो)

सोनभद्र पहुंचीं प्रियंका गांधी से एबीपी के एक टीवी पत्रकार को धारा 370 का सवाल पूछना भारी पड़ गया. यह सवाल पूछे जाने के बाद प्रियंका गांधी बिना जवाब दिए आगे निकल गईं. पत्रकार जब सवाल का जवाब देने का अनुरोध करता रहा तो प्रियंका के सचिव संदीप सिंह ने आन कैमरा धमका दिया. प्रियंका गांधी के सचिव ने कहा- ‘सुनो सुनो सुनो… यहीं ठोंक के बजा दूंगा… मारूंगा तो गिर जाओगे…’

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पीड़ित पत्रकार के कैमरामैन ने शूट कर लिया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूपी के रीजनल न्यूज चैनल एबीपी गंगा के रिपोर्टर ने मौके पर थोड़ी दूर मौजूद प्रियंका गांधी को संबोधित कर उनके सचिव की धमकी वाली हरकत को बताता रहा पर प्रियंका गांधी ने इसे सुन कर अनसुना कर दिया. प्रियंका का सचिव संदीप सिंह लगातार टीवी पत्रकार को धमकाता रहा और बीजेपी से पैसे लेकर यहां कवरेज करने आने का आरोप लगाता रहा.

देखें आप भी वीडियो… यहां क्लिक करें : TV Patrakar Dhamki Video

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. Umesh Shukla

    August 14, 2019 at 12:39 pm

    विनाश काले विपरीत बृद्धि। यह प्रकरण कांग्रेस कार्यकर्ता संदीप सिंह की बुद्धि कम होने का संकेत देता है। भगवान कांग्रेसियों को सद्बुद्धि देवें। उन्हें पता नहीं कि पार्टी का कितना नुकसान कर गए।

  2. राजीव प्रताप तिवारी

    August 14, 2019 at 5:38 pm

    ऐसे पुलिस वाले कभी ना कभी जेल जाएंगे। इनका तरीका इन्हीं को ले डूबेगा।

  3. Bijay singh

    August 15, 2019 at 1:35 pm

    Shameless. Priyanka Gandhi Vadra should apologise. ..

    *Jharkhand Working Journalists Union

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन