Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जाहिल एंकरों को सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए!

नवीन कुमार-

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद टीवी चैनलों के उन जाहिल, मूर्ख और नफरती एंकरों को चुल्लूभर पानी में डूब मर जाना चाहिए जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को गाली दी है। इनमें आजतक से लेकर एबीपी न्यूज और रिपब्लिक से लेकर जी, टीवी18 तक के एक से एक जाहिल एंकर शामिल हैं।

इन सभी चैनलों के निर्लज्ज संपादकों और मालिकों को भी नूपुर शर्मा के साथ ही देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

अभिषेक श्रीवास्तव-

सुप्रीम कोर्ट की आज की कार्यवाही की बुनियादी बात यह है- पत्रकार की वाणी और प्रवक्ता की वाणी के बीच का अंतर! विडंबना यह है कि गोदी-अगोदी दोनों ओर ज्यादातर पत्रकार प्रवक्ता बने हुए हैं। इसलिए यह टिप्पणी स्वस्थ होते हुए भी दुधारी तलवार है।

अमिताभ श्रीवास्तव-

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार की खबर दिखाने वाले न्यूज चैनल यह बात नहीं बता रहे कि अदालत ने उन पर भी कड़ी टिप्पणी की है कि वे एक खास तरह के एजेंडा को बढ़ावा देने के मक़सद से ऐसे विषय पर चर्चा करते हैं जो कोर्ट में विचाराधीन हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ravindra nath kaushik

    July 5, 2022 at 11:32 am

    ठीक। वैसे जनता ने भी सोशल मीडिया पर इन जजों के बारे में अपनी राय बताने में देर नहीं की। बारी सबकी आती है भाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन