Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एसटीएफ ने वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया

लखनऊ से खबर आ रही है कि वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बहादुर सिंह के खिलाफ एक एफआईआर गोमतीनगर थाने में दर्ज कराया गया है. ये एफआईआर दर्ज कराया है एसटीएफ ने.

एफआईआर में कहा गया है कि सुरेश बहादुर सिंह और धनंजय सिंह ने एसटीएफ के आईजी का एक गोपनीय पत्र अवैध तरीके से हासिल किया. इसे आफिसियल सीक्रेट एक्ट 1923 की धारा 5(2) के तहत दंडनीय माना गया है.

ये मुकदमा इसी अक्टूबर महीने की 16 तारीख को दर्ज किया गया है.

देखें एफआईआर की कापी-

ज्ञात हो कि सुरेश बहादुर सिंह इन दिनों जनसंदेश टाइम्स अखबार में कार्य करते हैं. वे कई न्यूज चैनलों में बतौर एक्सपर्ट भी डिबेट में हिस्सा लेते हैं. वे प्रेस क्लब लखनऊ के अध्यक्ष रह चुके हैं.

योगी राज में पुलिस और प्रशासन के लोग पत्रकारों के खिलाफ आक्रामक तरीके से दमनात्मक कार्रवाई कर रहे हैं. पत्रकारों के खिलाफ बिना बात मुकदमा लिखना आम हो गया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन