Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में ठाकुरों ने पंचायत चुनाव लड़ने पर डीयू के दलित छात्र के घर किया हमला, थानेदार रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रहा!

यशवंत सिंह-

श्रीकांत डीयू में पढ़ते हैं. लाकडाउन के कारण झांसी जिले के अपने गांव चले गए. पंचायत चुनाव आ गया तो परचा भर दिया. बस, ठाकुर साब लोगों को बुरा लग गया. आखिर दलित लड़का चुनाव कैसे लड़ सकता है उनके आगे.

पंचायत चुनाव बीतते ही श्रीकांत के घर पर ठाकुरों ने हमला कर दिया. गालियां दी. मारने की कोशिश की. इसके वीडियो भी हैं. योगी बाबा के ठाकुर राज में थाने वालों ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया. दलित परिवार डरे हुए हैं. कई लोग गांव छोड़ कर भाग गए.

श्रीकांत के बड़े भाई राहुल दिल्ली में केंद्र सरकार की नौकरी करते हैं. वे परेशान हैं. उनका फोन आया. एफआईआर कराने के लिए अनुरोध किया. मैंने आश्वस्त किया कि उनकी बात जरूर प्रकाशित करेंगे.

देखें श्रीकांत का थानेदार के नाम अप्लीकेशन-

दलित नेता डाक्टर उदित राज ने ट्वीट किया है, पर अब भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है.

अगर इस प्रकरण को आप भी उठा सकें, आगे बढ़ा सकें तो सही रहेगा. एक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मुहिम का हिस्सा बनें.

संबंधित वीडियो, नीचे क्लिक करें-

thakuro ka dalit pariwar par hamala

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन