Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले टीवी9 समूह का हिंदी चैनल इन पत्रकारों के नेतृत्व में लांच होगा!

2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मुंबई का टीवी9 समूह अपना हिंदी न्यूज चैनल लांच कर देगा, ऐसी चर्चा मीडिया गलियारे में हैं. बताया जा रहा है कि टीवी9 समूह के साथ विनोद कापड़ी काफी समय से जुड़े हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा और अजीत अंजुम टीवी9 का हिंदी चैनल लाने की कमान संभाले हुए हैं.

टीवी9 ग्रुप साउथ का बड़ा मीडिया समूह है. इसके कई रीजनल लैंग्वेजेज में न्यूज चैनल चलते हैं. विनोद कापड़ी अभी अपनी फिल्म पीहू की रिलीज में व्यस्त हैं. हेमंत शर्मा की अयोध्या पर किताब का भव्य विमोचन 20 सितंबर को होना है. ये लोग जब अपनी अपनी व्यस्तताओं से उबरेंगे तो इनकी अगली प्रियारिटी हिंदी न्यूज चैनल लांच करना ही होगा.

इस चैनल में अजीत अंजुम को महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा. फिलहाल इस खबर पर अधिकृत रूप से तीनों ही पत्रकार बोलने से बच रहे हैं. आने वाला वक्त ही बताएगा कि इन चर्चाओं में कितना दम है. पर यह स्थापित तथ्य है कि अगर हेमंत शर्मा, विनोद कापड़ी, अजीत अंजुम जैसे तीन पत्रकार मिलकर कोई न्यूज चैनल लांच करेंगे तो उसके सफल होने की पूरी गारंटी है.

https://www.youtube.com/watch?v=w_Ox6i5r980

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Andaram

    September 16, 2018 at 2:47 pm

    चूनावी माहौल में अच्छा पैसा कमाएगें बेचारे … बाद में शटर डाउन कर देते हैं। चुनाव आते ही पता नहीं कुकुरमुत्तो के भांति किस तरह से नये चैनल और पत्रकार पनपने लगते हैं। यह कोई इस बार नहीं, यह हर पांच साल में होता हैं। आगे भी होता रहेगा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन