Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

वरुणा के पानी से हो रही मौतें, मानवाधिकार आयोग सक्रिय लेकिन सरकार-प्रशासन सो रहा

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में वरुणा नदी के किनारे दीनदयालपुर इलाका बुनकर बाहुल्य है. ये गरीब मुस्लिम परिवार वरुणा नदी के प्रदूषण के प्रकोप से टीबी, दमा, चर्म रोग जैसी गम्भीर बीमारियों के शिकार हो जा रहे हैं.

आखों में जलन, पानी बहना लगभग आम है.

इस क्षेत्र में जनवरी 2013 में एक हफ्ते के अन्दर एक ही परिवार के दो सदस्य शाहिदा (उम्र-22 वर्ष), वसीम (उम्र-11 वर्ष) की मौत हो गयी थी.

बुनकर मुख्तार अहमद (उम्र-38 वर्ष) की आखों की रोशनी मंद पड़ रही है. यूपी सरकार, जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग इन मौतों के बाद भी इन परिवारों के लिये सचेत नहीं हुआ है.

इस पर मानवाधिकार जननिगरानी समिति द्वारा माननीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में इसकी शिकायत की गयी. इसके बाद मानानीय आयोग ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी वाराणसी और नगर आयुक्त वाराणसी को नोटिस व सम्मन जारी किया.

कोई संतोषजनक जवाब इनकी तरफ से आयोग में नहीं दिया गया. इसके पश्चात माननीय आयोग ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश, सचिव पर्यावरण उत्तर प्रदेश और नगर आयुक्त वाराणसी को पुनः नोटिस भेजकर इसपर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है.

संलग्नक – NHRC द्वारा दिए गए नोटिस की प्रति-

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन