Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

ZEE ग्रुप से 15 प्रतिशत और Apple के 600 कर्मचारी होंगे बेरोजगार!

ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने अपने अपने एक बयान में कहा कि वह कंपनी से करीब 15 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. यह छंटनी सांगठनिक ढांचे में बदलाव की घोषणा के बाद हो रही है.
कंपनी ने फिलहाल यह खुलासा नहीं किया है कि कम लागत वाला चुस्त-दुरुस्त परिचालन मॉडल अपनाने के लिए कितने लोगों की छंटनी की जा सकती है.

कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने विभिन्न कारोबारी इकाइयों में टीम के कुछ सदस्यों को पदोन्नति के साथ अधिक जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव दिया है. इसके अलावा गोयनका प्रमुख कारोबारी क्षेत्रों का प्रभार खुद ही संभालेंगे. इससे विभिन्न कारोबारी गतिविधियों में आपसी सहयोग बेहतर करने, तत्काल निर्णय लेने और उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी.

कंपनी ने कहा है कि बोर्ड से आवश्यक मंजूरी एवं मार्गदर्शन मिलने के बाद नए परिचालन ढांचे के बारे में विस्तृत घोषणा की जाएगी. नए ढांचे की मुख्य इकाइयों में प्रसारण, डिजिटल, फिल्म और संगीत शामिल होंगे.

वहीं, बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर जी का शेयर आज 152 रुपये पर बंद हुआ और उसका कुल मूल्यांकन 14,628 करोड़ रुपये था. इस साल जनवरी में जापान की कंपनी सोनी कॉरपोरेशन की भारतीय इकाई और जी के बीच विलय का समझौता टूटने के बाद से जी का शेयर दबाव में है. इस साल 1 जनवरी से अभी तक कंपनी का शेयर 44.55 फीसदी लुढ़क चुका है.

गोयनका ने कहा, ‘कंपनी के लिए प्रमुख वाहक के तौर पर प्रदर्शन और लाभप्रदता पर ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित होगा. बोर्ड को भेजा गया प्रस्तावित नया ढांचा बुनियादी तौर पर इसके अनुरूप है’ जी बोर्ड के चेयरमैन आर. गोपालन ने कहा कि बोर्ड ने संगठन को सुव्यवस्थित करने और प्रस्तावित हल्के ढांचे के लिए उठाए जा रहे कदमों पर गौर किया है. उन्होंने कहा, ‘बोर्ड फिलहाल उस पर चर्चा कर रहा है मगर प्रस्तावित ढांचा निश्चित तौर पर प्रबंधन को प्रदान किए गए रणनीतिक मार्गदर्शन के अनुरूप है.’

बयान में कहा गया है कि प्रबंधन द्वारा लागू की गई इस योजना के तीन प्रमुख सिद्धांत हैं मितव्ययिता, अनुकूलन और गुणवत्तापूर्ण सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना संगठन का प्रस्तावित ढांचा इसी के मुताबिक होगा.


Apple 600 से ज्यादा लोगों को निकालेगी
प्रौद्योगिकी कंपनी ऐपल अमेरिका के कैलिफोर्निया में 600 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकालेगी.

कंपनी कोविड-19 महामारी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. क्षेत्रीय अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार आईफोन निर्माता ने 28 मार्च को कई कार्यालयों में 614 कर्मचारियों को सूचित किया कि वे अपनी नौकरी खो रहे हैं.

ये आदेश 27 मई से प्रभावी होगा. अधिसूचना के अनुसार सेंटा क्लारा में 8 कार्यालयों से कर्मचारियों की छंटनी की गई है. इस संबंध में ऐपल से पूछा गया तो कंपनी ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन