Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भाजपाई पत्रकार के इशारे पर लखनऊ पुलिस ने सपाई पत्रकार को चुपचाप उठाया और भेज दिया जेल!

सुजीत सिंह प्रिंस-

लखनऊ पुलिस का बड़ा खेल… पत्रकार अनिल यादव को गुपचुप तरह से किया गया गिरफ्तार… सोशल मीडिया पर बीजेपी आईटी सेल के लोगों से भिड़ंत के कारण भेजा गया जेल!

पत्रकार अनिल यादव के परिवार वाले बेहद परेशान हैं… पुलिस ने अब नहीं बताया कि कहां हैं अनिल यादव… कुछ लोगों का आरोप है कि सत्ता के इशारे पर अनिल को अज्ञात जगह पर रख कर पुलिस प्रताड़ित कर रही है…

अनिल यादव न्यूज़ नेशन समेत कई चैनलों में काम कर चुके हैं… उन्होंने न्यूज़ नेशन से यह कहते हुए इस्तीफ़ा दे दिया था कि ये चैनल योगी सरकार की दलाली करता है और बीजेपी के एजेंडे पर चलते हुए हिंदू मुस्लिम करता रहता है…

उधर अनिल यादव पर सपा परस्त पत्रकार होने का भी आरोप लगता है और कहा जाता है कि वे समाजवादी पार्टी के आईटी सेल में काम करने लगे हैं। इस वजह से वे लगातार योगी एंड कंपनी के ख़िलाफ़ लिखते रहते हैं…

अनिल यादव

बताया जा रहा है कि लखनऊ के एक सत्ता परस्त पत्रकार मनीष पांडेय ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करा दी थी। इस एफआईआर के आधार लखनऊ पुलिस ने अनिल यादव को अज्ञात वाला ज्ञात मान कर उठाया और जेल भेज दिया। नीचे कुछ स्क्रीनशॉट देखें और पूरे मामले को समझने का प्रयास करें…

इसके आगे…

अनिल यादव गिरफ़्तारी प्रकरण से संबंधित भड़ासी खबर पर मनीष पांडेय का पक्ष पढ़ें!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन