Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बददिमाग अफसर द्वारा वरिष्ठ पत्रकार के मीडिया आफिस को ढहाने के खिलाफ पत्रकार करेंगे सत्याग्रह!

आजमगढ़ के एक बददिमाग अफसर ने वरिष्ठ पत्रकार एसके दत्ता उर्फ कबीर के आफिस को जमींदोज कर दिया. वरिष्ठ पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए आजमगढ़ के पत्रकार, मीडिया संगठन, सिविल सोसाइटी और गणमान्य लोग कमर कस चुके हैं. इसी सिलसिले में पांच अप्रैल को दिन में साढ़े ग्यारह बजे आजमगढ़ के गांधी तिराहे पर सत्याग्रह का आयोजन किया गया है. इस सत्याग्रह में शिरकत करने के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी मीडियाकर्मी निमंत्रित हैं. 5 अप्रैल को गांधी प्रतिमा पर ‘सत्याग्रह’ के आयोजन के जरिए वरिष्ठ पत्रकार एसके दत्ता को न्याय दिलाने के लिए बुलंद होगी आवाज.

Arvind Kumar Singh-

यह सत्याग्रह है न्याय के लिए. यह सत्याग्रह है तानाशाही के खिलाफ. यह सत्याग्रह है अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए.

यह सत्याग्रह है पत्रकारिता की अस्मत और अस्मिता के लिए. यह सत्याग्रह है एक बुजुर्ग पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए.

यह सत्याग्रह है सरकार को बताने के लिए कि उसकी नौकरशाही लोकतंत्र की गला घोंट रही है.

लोकतंत्र में नौकरशाही मालिक बन गयी है और मालिक न्याय के लिए सत्याग्रह करने पर विवश है.

योगीराज को इस पर गंभीरता से विचार करते हुए न्याय करना चाहिए.

दिनांक-5 अप्रैल 2021, समय -11:30 स्थान- गांधी तिराहा (आजमगढ़)

सिविल सोसाइटी, आजमगढ़

justice_4_journalist_dutta

पूरे प्रकरण को समझने के लिए ये भी पढ़ें-

वरिष्ठ पत्रकार की बिटिया चिल्लाती रही लेकिन प्रशासन ने मीडिया आफिस को जमींदोज कर दिया! देखें वीडियो

बदतमीज अफसर ने वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट का मीडिया आफिस ध्वस्त कर दिया! देखें वीडियो

आजमगढ़ में अखबार का कार्यालय किस साजिश के तहत ढहाया गया, जानिए पूरी कहानी

लाल झंडे वाले कबीराना फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार दत्ता से एक मुलाकात, देखें वीडियो

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन