Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पाकिस्तानी पत्रकार ने सेलरी हड़पने पर ANI वाली स्मिता प्रकाश को लीगल नोटिस भिजवाया

पाकिस्तान के लाहौर के वरिष्ठ पत्रकार खालिद महमूद ने भारत की एक न्यूज एजेंसी एएनआई को लीगल नोटिस भेजा है. एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश के अलावा एएनआई के चेयरमैन प्रेम प्रकाश, एएनआई के सीईओ संजीव प्रकाश, एएनआई के बोर्ड आफ डायरेक्टर सीमा एस कुकरेजा, एएनआई के ही सुरेंदर कपूर, एएनआई के हेड आफ ब्यूरो नवीन कपूर को भी ये लीगल नोटिस भेजा गया है.

जानना चाहेंगे कि ये लीगल नोटिस किसलिए भेजा गया है? पैसा हड़पने के लिए. जी हां. सेलरी मारने-हड़पने का जो रोग भारत के मीडिया मालिकों में है, उसका शिकार पड़ोसी देश का पत्रकार भी हुआ है.

दरअसल लाहौर के वरिष्ठ पत्रकार खालिद महमूद को एएनआई ने अपना संवाददाता बना रखा था. इस बाबत एक एग्रीमेंट हुआ था. खालिद महमूद को न्यूज व वीडियो आदि उपलब्ध कराने के लिए हर महीने आठ सौ डालर दिए जाते थे. पर आठ महीने की सेलरी एएनआई वाले खा गए. इससे नाराज पत्रकार खालिद महमूद ने अपने वकील अब्दुल हमीद राणा के माध्यम से एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश व अन्य को लीगल नोटिस भेजा है.

लीगल नोटिस की कॉपी भड़ास4मीडिया के भी पास है. पढ़ें लीगल नोटिस में क्या कुछ लिखा है-

राहुल गांधी द्वारा Pliable कहे जाने से नाराज हैं ANI की मालकिन उर्फ संपादिका स्मिता प्रकाश!

क्या मोदी के लिए काम करती हैं एएनआई वाली स्मिता प्रकाश? पढ़ें, सोशल मीडिया पर क्या है चर्चा!

मोदी इंटरव्यू से चर्चित स्मिता प्रकाश को राहुल गांधी ने ‘Pliable’ कहा, मचा बवाल

पेशेवर संपादक और मालिक संपादक में बुनियादी अंतर है और वह रहेगा ही!

एक वरिष्ठ पत्रकार का कबूलनामा- ‘हां, मैंने भी दो बार फिक्स्ड इंटरव्यू किए हैं!’

करण थापर के साथ नरेन्द्र मोदी का ऐतिहासिक इंटरव्यू और उसके बाद

फेक न्यूज़ फैलाने वाली स्मिता प्रकाश पर एफआईआर दर्ज हो : प्रशांत भूषण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन