Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘मैं राशन माफिया नहीं हूं, मेरी सूचनाओं पर राशन माफियाओं के यहां छापे पड़े हैं, देखें ये वीडियो’

मा. सम्पादक जी
भड़ास फार मीडिया
महोदय, 

कल आपके चैनल पर मेरे विरुद्ध साजिश रचने वाले कुछ तथाकथित पत्रकार लोगों ने मुझे अनाज माफिया घोषित करने का षड्यंत्र रचा जबकि वायरल आडियो की सच्चाई कुछ और थी जिसका जिक्र अब आवश्यक हो गया है। कल मेरे विरुद्ध मिले आडियो पर आपने खबर चलाया जिसका मैं स्वागत करता हूं लेकिन आज मैं आपको एक ऐसा वीडियो दे रहा हूं जिसमे राशन माफिया खुद बता रहा है कि वो किस किस अधिकारी और पत्रकारों को कितना कितना पैसा देता है।  

वीडियो ये है- https://fb.watch/heXIlpmO7w/

बताना आवश्यक है कि हाल ही में मेरी सूचना पर तीन राशन माफियाओं के यहां प्रशासन ने छापेमारी की और बड़ी मात्रा में राशन पकड़ा। 

इधर इस नए तस्करी के केंद्र के बारे में मुझे सूचना मिली थी कि माफिया कुछ अधिकारियों को पैसे खिलाकर अपना धंधा बढ़ाने में लगा है उसी का स्टिंग करने के लिए मैंने उसे काल करके इधर उधर की बात कर अपने विश्वास में लिया और उससे मिलने पहुंचा और छिपे कैमरे के साथ जब उससे बातचीत शुरू की गई तो उसने बातचीत के क्रम में पहले अधिकारियों का नाम गिनाया और फिर साथ ही इस खेल में संलिप्त कुछ पत्रकारों का नाम उसने रख दिया।

एक दिन बाद ही उन नामचीन पत्रकारों को इसकी सूचना मिल गई और वो लोग पहले ही मुझे फंसाने के लिए अपने करीबी उस माफिया से मिलकर मेरा आडियो प्राप्त किया और उसे आपलोगों को भेज दिया। साथ ही एक पत्रकार को विश्वास में लेकर गैर जानकारी में उसके ट्विटर अकाउंट से विषय को वायरल कर दिया। 

आग्रह है कि आज आप प्राप्त वीडियो को भी खबर के रुप में स्थान दें ताकि मुझे बदनाम करने वाले लोगों का असली सच सामने आ सके। 

सादर

शैलेन्द्र गुप्ता

कुशीनगर


मूल खबर-

यूपी में सक्रिय है अनाज माफिया, सुनिए एक पत्रकार का आडियो- ‘कल गोदाम खुलने से पहले सरकारी राशन के बोरे हटा देना’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन