Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

1500 करोड़ के चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपी कमल सिंह का सबसे खास एजेंट मिहिर मौलिक जेल गया

जादूगोड़ा : झारखंड के राजकॉम 1500 करोड़ के चिटफंड घोटाले के मुख्य आरोपी कमल सिंह के सबसे मुख्य एजेंट मिहिर मौलिक को जादूगोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके बाद निवेशकों मे भारी खुशी का माहौल है. अब निवेशक जल्द से जल्द कमल सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. मिहिर मौलिक पर जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले कुशों मुखी ने ठगी, जातिसूचक गालीगलोच करने, चेक बाउंस होने एवं नौकरी के नाम पर 15 लाख रुपया ठगी का आरोप लगाकर जादूगोड़ा थाना मे मामला दर्ज़ करवाया. इसके बाद कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अरविंद प्रसाद यादव ने मिहिर मौलिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उस पर चारसौबीसी एवं एसटीएससी समेत अन्य धाराओ में मामला दर्ज़ किया गया है.

कमल सिंह के सबसे विश्वस्त साथी एवं बड़े एजेंट यूसिल बाग्जाता में कार्यरत अधिकारी (सहायक अधीक्षक माइंस) मिहिर चंद्र मौलिक ने कमल के चिटफंड कंपनी में लगभग 200 करोड़ से अधिक का निवेश कराया था, जिसमें विदेशों से भी बड़ी मात्रा में पैसा का निवेश कराया गया था. कमल के भाग जाने के बाद मिहिर मौलिक भी जादूगोड़ा से फरार हो चुका था. मिहिर चंद्र मौलिक के ऊपर जादूगोड़ा थाना में कई लोगों ने धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस द्वारा मिहिर मौलिक के गिरफ्तारी के लिए वारंट निकाला जा चुका था. मिहिर पर वारंट निकाले हुए लगभग 14 माह हो चुके हैं फिर भी वह गिरफ्तारी से दूर था. मिहिर के फ़रारी के बाद कई निवेशकों का कहना है कि मिहिर आराम से कोलकाता में रह रहा था और करोडो की लागत से मौलिक बाजार बना रखा है. मिहिर मौलिक कमल के हर राज से वाकिफ है और कमल के फ़रारी के बाद ज्यादातर एजेंट उन्ही के यहाँ शरण लिए हुए थे. पिछले 14 महीनो से फरार मिहिर मौलिक अचानक से तीन दिनों पहले जादूगोड़ा स्थित अपने क्वाटर पहुंचा था जहां उसके आने की खबर से निवेशक उसके घर जाकर पैसा वापसी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे. ज्योतिका चक्रवर्ती के नेतृत्व में महिलाओं ने मिहिर के क्वाटर जाकर जबर्दस्त हंगामा किया. इधर मिहिर की गिरफ्तारी के बाद निवेशकों ने जल्द से जल्द मुख्य आरोपी कमल सिंह एवं दीपक सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है.

जादूगोड़ा से संतोष अग्रवाल की रिपोर्ट.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन