Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

एम्स की चौथी मंजिल से कूदने वाले कोरोना पीड़ित पत्रकार की मौत

तरुण सिसोदिया नहीं बचाए जा सके. एम्स के आईसीयू में एडमिट तरुण के बारे में जानकारी मिल रही है कि उनकी डेथ हो गई है. हेल्थ बीट कवर करने वाले दिल्ली के बाकी अखबारों-चैनलों के रिपोर्टर बेहद दुखी हैं. तरुण सिसोदिया भी हेल्थ बीट कवर करते थे. दैनिक भास्कर में उनकी बाइलाइन कई खबरें छपी हैं.

कुछ समय पहले लाकडाउन 4.0 के दौरान उन्होंने कोरोना पर एक बड़ी खबर दैनिक भास्कर में प्रकाशित की. इस खबर के शीर्षक से तो यही पता चलता है कि किसी को अगर कोरोना हो भी जाए तो उसे घबड़ाना नहीं है, अपने सभी काम करते हुए खुद को व दूसरों को बचाना है.

पर तरुण सिसोदिया ने तो अपनी लिखी खबर के मूल भाव को भी नहीं समझा. उन्होंने न खुद अपना काम किया और न दूसरों को बचाने का काम किया.

तरुण सिसोदिया ने सुसाइड कर कोरोना पीड़ितों के लिए एक बुरा संदेश दिया है. उनके जाने से उनके परिजन, खासकर उनकी छोटी प्यारी बेटी व पत्नी का जीवन अनिश्चय में डूब गया है. यह सब बुरा हुआ.

देखिए तरुण द्वारा लिखी गई और दैनिक भास्कर में प्रकाशित बाईलाइन खबर-

ये है तरुण की उनकी बेटी के साथ पिक-

तरुण की शादी के समय की पिक-

मूल खबर-

कोरोना पॉजिटिव आने और नौकरी जाने की आशंका में दैनिक भास्कर का पत्रकार एम्स की चौथी मंजिल से कूद गया

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन