Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

मजीठिया वेज बोर्ड से डरे अमर उजाला प्रबंधन ने भी डंडा चलाना शुरू किया

मजीठिया वेज बोर्ड का खौफ अखबार मालिकों पर इस कदर है कि वह सारे नियम कानून इमान धर्म भूल चुके हैं और पैसा बचाने की खातिर अपने ही कर्मचारियों को खून के आंसू रुलाने के लिए तत्पर हो चुके हैं. इस काम में भरपूर मदद कर रहे हैं इनके चमचे मैनेजर और संपादक लोग. खबर है कि अमर उजाला प्रबंधन ने मजीठिया वेज बोर्ड से बचने की खातिर कर्मचारियों का तबादला करना शुरू कर दिया है. साथ ही इंप्लाइज की पोस्ट खत्म की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक अमर उजाला प्रबंधन अपना रजिस्टर्ड आफिस का एड्रेस नोएडा से हटाकर दिल्ली कनाट प्लेस दिखा रहा है. कर्मचारियों की सेलरी स्लिप भी चेंज कर दी गई है. वैसे तो अमर उजाला वाले खुद को भारत का तीसरे नंबर का अखबार बताते फिरते हैं लेकिन जब मजीठिया वेज बोर्ड देने की बारी आती है तो वो अपने को पांचवें ग्रेड का अखबार दिखाने लगते हैं. कहा जा रहा है कि आगे आने वाले दिनों में कई लोगों को नौकरी से निकाला भी जा सकता है.

अमर उजाला के एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

इसे भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन