Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

भरकर ‘भक्ति ईंधन’ IRCTC के ‘मोदी इंजन’ सरपट दौड़े ‘सिंह स्टेशन’, सिटी बजाए- सत श्री अकाल!

-रवीश कुमार-

क्या IRCTC की तरफ़ से सिख समुदाय के लोगों को ईमेल जा रहे हैं?

टाइम्स ऑफ इंडिया की ये ख़बर भी लगता है कि कुछ देर बाद हटा ली जाएगी? चेन्नई से छपी इस खबर से एक तथ्य उजागर हो गया है। सरकार अपने प्रचार के लिए आपकी दी हुई निजी जानकारियों का इस्तेमाल कर रही है।

यही नहीं उन जानकारियों को हिसाब से आपकी पहचान समुदाय के आधार पर की गई है। ये भयानक रिपोर्ट है। क्या सरकार को ऐसा करना चाहिए? क्या अब ऐसा होगा कि सिखों को अलग से ईमेल जाएगा? तो कल ब्राह्मणों और राजपूतों को अलग से ई- मेल जाएगा?

इस रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए। इसके अनुसार IRCTC ने अपनी तरफ़ से उन लोगों को नरेंद्र मोदी और सिखों के संबंध को लेकर ईमेल किया है जिनके नाम के अंत में सिंह है। रेलवे का एक विभाग कृषि से संबंधित सुधारों और सिख समुदाय से रिश्ते पर मेल करेगा?

मुझे भी एक NRI सिख भाई ने मैसेज किया है कि IRCTC की तरफ़ से मेल आया है। वे काफ़ी नाराज़ हैं।

बेहतर हो इस रिपोर्ट को हटवाने की जगह IRCTC को बताना चाहिए कि ऐसा करने के लिए उसे किसने कहा था और क्या ये उसके काम का हिस्सा है? क्या IRCTC deep state यानी रहस्यमयी तंत्र की तरह काम करने लगा है?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन