Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अंग्रेजी अखबार सिर्फ इलीट क्लास के लोग ही पढ़ते हैं, ऐसे में वह गरीब और आम लोगों के बारे में कोई राय कैसे बना सकते है : प्रत्यूष कंठ

जनभावनाओं को सिर्फ हिंदी पत्रकार समझते हैं

मुंबई : देश की जनभावनाओं को जानने का दावा चाहे जो कोई करे पर हिंदी के पत्रकारों से बेहतर देश के आम लोगों की भावनाएं कोई नहीं जानता है। यह उद्गार टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व संपादक प्रत्यूष कंठ ने राइट्स की तरफ आयोजित एक सम्मान समारोह में व्यक्त किये। प्रत्युष कंठ ने कहा कि यदि मैं दिल्ली के किराड़ी विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ा होता तो मैं कभी नहीं जान पाता कि गरीबों और आम लोगों की समस्याएं क्या है। अंग्रेजी अखबार सिर्फ इलीट क्लास के लोग ही पढ़ते हैं ऐसे में वह गरीब और आम लोगों के बारे में कोई राय कैसे बना सकते हैं। प्रत्यूष ने कहा कि यह अच्छा हुआ कि मुझे किराड़ी में आम लोगों से जुडऩे का मौका मिला, नहीं तो मैं भी अंग्रेजी संपादकों की तरह बिना बुनियादी समस्या जानें सिर्फ तर्क-वितर्क करता रहता।

राइट्स ने वानखेड़े स्टेडियम के गरवारे क्लब में देश के चार वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया था। इसमें टाइम्स ऑफ इंडिया के पूर्व संपादक प्रत्यूष कंठ, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, पंजाब केसरी के समाचार संपादक हरीश चोपड़ा के अलावा वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह कौशिक का भी सम्मान किया गया। समारोह में पूर्कृव मंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक नसीम खान, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष निरुपम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उल्हास पवार, सांसद हरिबंश सिंह, भाजपा नेता मनोज दुबे, किशोर जोशी और मनसे उपाध्यक्ष वागीश सारस्वत तथा मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष अहमद जैसे कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सम्मान समारोह के आयोजक एवं ‘राइट्स के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी, उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, महासचिव सुरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा, संस्थापक एस.पी. शर्मा, सचिव अशोक पांडे, अजय अवस्थी तथा सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष अवस्थी ने उपस्थित मेहमानों और पत्रकारों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष यदु जोशी तथा दोपहर के सामना के नवनियुक्त संपादक अनिल तिवारी को भी सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकारों में बृजमोहन पांडे, इंद्र कुमार जैन, अभिमन्यु शितोले, राजकुमार सिंह, निरंजन परिहार, विजेंद्र नारायण मिश्र,  सुनील सिंह, मृत्युजंय बोस, आदित्य दुबे, प्रेमचंद शर्मा, नंदकिशोर भरतीया, पवन त्रिपाठी, सुरेंद्र मिश्र, दिनेश सिंह, शशिकांत सिंह, नवीन कुमार, आनंद मिश्र, आदित्य दूबे, अजय सिंह, कृष्णा शुक्ला, दुष्यंत मिश्र, प्रशांत त्रिपाठी, वृजेश त्रिपाठी, विशाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, सोनू श्रीवास्तव,  लक्ष्मण सिंह, धीरज सिंह, वीरेंद्र मिश्र, एसके सिंह, अशोक शुक्ल, सुरेश शुक्ला, शिवम आदि मौजूद उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन