Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार राजीव चतुर्वेदी की पुलिसिया हिरासत में मौत की निष्पक्ष जांच हो : उपजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) ने पत्रकार, लेखक, कवि, चिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता राजीव चतुर्वेदी की पुलिस हिरासत में मौत पर सरकार से निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है। उपजा के प्रान्तीय अध्यक्ष रतन कुमार दीक्षित व प्रान्तीय महामंत्री रमेश चन्द जैन ने राजीव चतुर्वेदी की मौत की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है ताकि राजीव चतुर्वेदी की मौत पर कोई संशय न रहे। पी0टी0आई0 के प्रमोद गोस्वामी ने राजीव चतुर्वेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को असहनीय बताया है। उपजा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष पत्रकार सर्वेश कुमार सिंह ने राजीव चतुर्वेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ पत्रकार दादा पी0के0 राय,पी0बी0 वर्मा, वीर विक्रम बहादुर मिश्र व अजय कुमार ने भी राजीव चतुर्वेदी की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि आज राजीव चतुर्वेदी की सरोजनीनगर थाने में मौत हो गई। एक धोखाधडी के मामले में पुलिस राजीव को पूछताछ के लिए सरोजनी नगर थाने में ले गई थी। पुलिस का दावा है कि राजीव को जबरदस्त हृदयाघात हुआ। और जैसे ही पुलिस उन्हें अस्पताल तक पहुंचाती, राजीव के प्राण-पखेरू हो गए।  राजीव चतुर्वेदी के इण्डिया टुडे,द वीक, हिन्दू, स्टेटमेंन, द पायनियर, दैनिक जागरण, भास्कर, राजस्थान पत्रिका, नई दुनिया, अमर उजाला, जनसत्ता, ट्रिब्यून सहित देश की विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में 50 हजार से अधिक लेख प्रकाशित हुए।

उ0प्र0 जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने राजीव चतुर्वेदी की मौत पर गहरा दुखः व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाए प्रकट की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दुःख की इस घडी में परिजनों को सांन्त्वना प्रदान करे। लखनऊ इकाई के महामंत्री के0के0वर्मा, उपाध्यक्ष सुशील सहाय, भरत सिंह, रत्नाकर मौर्य, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह, मंत्री अनुराग त्रिपाठी, एस0बी0सिह, विकास श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार, पूर्व सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सक्सेना, प्रभाकर शुक्ल, डाॅ0मत्स्येन्द्र प्रभाकर, रवीन्द्र जयसवाल,सुनील टी त्रिवेदी व तारकेश्वर मिश्र ने भी वरिष्ठ पत्रकार राजीव चतुर्वेदी के निधन पर गहरा दुखः व्यक्त किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. वीरेन्द्र आज़म

    November 4, 2015 at 10:22 am

    हालात बताते हैं कि राजीव चतुर्वेदी की पुलिस प्रताड़ना से मौत हुयी है। सहारनपुर मंडल के पत्रकारों की ओर से राजीव जी के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से मांग है कि वह इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएं और दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियोंं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

  2. Anupam

    November 5, 2015 at 5:48 am

    वरिष्ठ पत्रकार राजीव चतुर्वेदी की लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में संदेहास्पद मौत के २ दिन बाद भी दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन