Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कन्नौज के पत्रकार पर क्रॉस मुकदमा लिखाने वाला शिक्षक सुरजीत हुआ सस्पेंड

कन्नौज। टीवी चैनल के पत्रकार नित्य मिश्रा को धमकाने वाले व कलेक्ट्रेट में पत्रकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले शिक्षक सुरजीत सिंह तोमर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कई गम्भीर आरोपों के साबित हो जाने पर निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय टिकरा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात सुरजीत सिंह तोमर के काले कारनामों की खबर पत्रकार नित्य मिश्रा ने बनाई थी जिससे शिक्षक सुरजीत सिंह व इनके मामा भाजपा नेता हरिबक्श सिंह व ममेरा भाई शिक्षक विवेक सिंह बौखला गए थे।

इसके बाद शिक्षक सुरजीत ने अपने मामा, भाई विवेक व कई और साथियों के साथ मिलकर पत्रकार नित्य मिश्रा को उनके ऑफिस जाकर धमकाया था। फोन पर भी धमकी दी गयी थी। इसमे कहा गया था कि अगर खबर चलाई तो तुम्हारी हत्या करवा दूंगा और पुरे परिवार को साफ़ करा दूंगा। दबंग शिक्षकों और भाजपा नेता हरिबक्श सिंह से परेशान होकर पीड़ित पत्रकार नित्य मिश्रा ने डीएम कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज से मदद की गुहार लगायी थी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने 15 जून को कोतवाली सदर में भाजपा नेता हरिबक्श सिंह शिक्षक सुरजीत सिंह तोमर शिक्षक विवेक सिंह व एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया थी।

मुकदमा दर्ज होने के बाद उक्त लोगो और बौखला गए थे। इसके बाद सरकार की हनक दिखाकर भाजपा नेता हरिबक्श ने पत्रकार के ऊपर दबाव बनाने के लिए मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर तिर्वा कोतवाली में क्रास मुकदमा करा दिया था। पत्रकार पर बिना जांच पड़ताल किये क्रॉस मुकदमा होने से जिले के कई टीवी व प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने विरोध किया था।

सुरजीत सिंह पर आरोप है कि अपने विद्यालय में मासूम बच्चों के दिमाग में जातिवाद का जहर घोलते हुए दलित समाज के छात्र छात्राओं की भोजन थाली में अलग निशान लगवाए और अन्य बच्चों की भोजन थाली में अलग निशान लगवाए थे। इस खबर को जब नित्य मिश्रा ने कवर किया तो 13 मई को शिक्षक सुरजीत सिंह ने अपने मामा भाजपा नेता हरिबक्श सिंह द्वारा जिलाधिकारी कन्नौज से पत्रकार नित्य मिश्रा की शिकायत कराई। शिकायत में पत्रकार पर दलाली मांगने, भ्रामक खबर चलाने, शिक्षक को परेशान का आरोप लगाया था। इसके बाद जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने तीन अधिकारियों का पैनल बनाकर जांच कराई थी। जांच में पत्रकार को दलाली, भ्रामक खबर व शिक्षक को परेशान करने वाले आरोपों में निर्दोष पाया था। शिकायतकर्ता भाजपा नेता हरिबक्श सिंह, शिक्षक सुरजीत सिंह, शिक्षक विवेक सिंह को दोषी पाया था। पैनल रिपोर्ट के अनुसार भाजपा नेता हरिबक्श सिंह पर पुलिस कार्यवाही के लिए कहा गया है। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दोषी शिक्षकों पर कार्यवाही के लिए बोला गया।

इसके चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने दोषी शिक्षक सुरजीत सिंह से स्पष्टीकरण माँगा था। इस पर दोषी शिक्षक ने बीएसए से अभद्रता की। अधिकारी से अभद्रता, स्कूली बच्चों में जातिवाद का जहर भरने, शिक्षा मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने, विभाग व जिला प्रशासन के लिए असहज स्थित उत्पन्न करने के आरोप में सुरजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। दोषी शिक्षक के सस्पेंड होने के बाद पत्रकार नित्य मिश्रा का कहना है कि न्याय की जीत हुयी है। उनको योगी सरकार व निष्पक्ष अधिकारियों पर भरोसा था कि न्याय मिलेगा। वहीं शिक्षक सुरजीत सिंह के सस्पेंड होने के बाद पत्रकार नित्य मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर अपनी हत्या की आशंका जताई है। पत्रकार नित्य मिश्रा का कहना है भाजपा नेता हरिबक्श सिंह सत्ता की धमकी देकर अधिकारियों को धमकाता है, ठेकेदारी करता है, वह एक्सीडेंट करवा कर मुझको मरवा सकता है। ज्ञात हो कि भाजपा नेता हरिबक्श सिंह के शिक्षक बेटे विवेक सिंह पर कोतवाली तिर्वा में पहले से ही चुनाव आयोग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन