Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

माखनलाल विश्वविद्यालय के युवाओं ने शुरू किया mediamafia नाम से हैशटैग कंपेन!

मीडिया माफ़िया और इंडस्ट्री के शोषण से तंग आकर युवा पत्रकारों ने शुरू किया गिद्ध मिडिया माफ़िया के खिलाफ़ डिजिटल अभियान…

जिस तरह सिनेमा माफ़िया है, ठीक उसी तरह मीडिया माफ़िया भी सक्रिय है, जो नये युवा पत्रकारों को बिना लिंक/ जैक/ रेफरेंस/पैरवी/सोर्स के इंडस्ट्री में इंट्री नही देता. यही माफ़िया आपको जनसरोकार की खबरों से बहुत दूर बेकार की खबरों में उलझाये रहता है, यही मीडिया माफ़िया है, जो पत्रकार को दलाल और पार्टी प्रवक्ता बनने पर मजबूर करता है, ये मीडिया माफ़िया इतना हावी है कि किसी के भी चरित्र का हनन कर सकता है, मीडिया ट्रोल कर लोगो को अवसाद में धकेल देता है, आवाज़ उठाने के लिये जरूरी नहीं की किसी के आत्महत्या के बाद ही हम जागे इसलिये कुछ युवा पत्रकारों ने इन मीडिया माफ़िया का नींद हराम करने का बीड़ा उठा लिया है और फ़ेसबुक और ट्विटर पर #mediamafia नाम से अभियान शुरू कर दिया है.

युवा पत्रकारों द्वारा शुरू किये गये अभियान #mediamafia से अब सैकड़ो युवा पत्रकार जुड़ रहे है और मीडिया माफ़िया के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठा रहे है, इस अभियान से यह युवा पत्रकार बताने निकले है कि कैसे एक पत्रकार को पार्टी प्रवक्ता बना दिया जाता है, कैसे एक पत्रकार को समाचार के साथ विचार थोपने वाला बनाया जाता है, कैसे इंडस्ट्री लड़कियों को गिद्ध के नजर से देखती है. मीडिया माफ़िया कैसे इंटर्नशिप के नाम पर महीनों युवाओं को शोषित करते है, कैसे नौकरी के नाम पर इन्हे 2 हजार का महीना दिया जाता है.

फेसबुक और ट्विटर पर मिडिया माफ़िया द्वारा किये जा रहे इस जुल्म की कहानी आप सैंकड़ो युवाओं की कलमों से #mediamafia के साथ पढ़ सकते है. इंडस्ट्री के शोषण से तंग आकर माखनलाल विश्वविद्यालय नोएडा कैम्पेस के पूर्व छात्र अभिषेक रंजन और शिवा नारायण ने इस अभियान की शुरुआत की और अब सैंकड़ो लोग इस अभियान से जुड़ रहे है, शुरुआती दौर में देवेश अवस्थी ,आलोक दुबे और मुकेश कुमार ने इनका साथ दिया धीरे-धीरे सैंकड़ो युवा अपने दर्द के साथ आने लगे और मीडिया माफ़िया द्वारा हो रहे जुर्म की पोल खोल में लग गए है, शुरूआत दौर में सक्रिय भूमिका निभाते वक्त अभिषेक रंजन , शिवा नारायण, देवेश अवस्थी, आलोक दुबे और मुकेश ने नहीं सोचा था की इनकी टीम अब 70 लोगो की हो जाएगी जो पुरजोड़ तरीका से मीडिया माफ़िया का पोल खोलेगी.

#mediamafia के माध्यम से इनका प्रयास है कि युवा पत्रकारो के साथ हो रहे शोषण को पूरा देश जाने और सबको पता चले कैसे मीडिया लोगो को ठगने का काम करने में व्यस्त है.

अभियान को चला रहे युवाओ का कहना है #mediamafia निरंतर चलता रहेगा अब ये युवा शोषण के खिलाफ़ खुलेआम बोलेंगे और मीडिया इंडस्ट्री को अपनी बपौती समझने वालों की पोल खोलकर रहेंगे, लोगो के मिल रहे समर्थन के बाद अभियान को चला रहे युवाओं का मनोबल और बढ़ गया है, अभिषेक रंजन और शिव नारायण बताते है कि जल्द ही इस आंदोलन को राष्ट्रव्यापी रूप देंगे, कैसे मीडिया इंडस्ट्री युवा पत्रकार और फ्रेशर के जीवन से खेल रही है इसका सच पूरे देश के सामने लायेंगे और #mediamafia अभियान को शोषण के खिलाफ हथियार बनाएंगे और समाचार के साथ विचार देने की प्रवित्ति से भी लड़ेंगे पत्रकारिता के नाम पर दलाली में लगे लोगो को उजागर करेंगे.

युवा पत्रकार अभिषेक रंजन की रिपोर्ट. संपर्क- [email protected]

https://youtu.be/rM1tVLifETc
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन