Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बीजेपी शिवपाल की पार्टी को भी बड़का वोटकटवा बनाने की जुगत में है!

Navneet Mishra : सियासी गलियारे मे अफवाह थी कि शिवपाल को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दो सौ करोड़ फ़ाइनेंस कर रहे। इस डील में अमर सिंह और कुछ बड़े उद्योगपतियों का सहारा लिया जा रहा। तय हुआ है कि बैनर सेकुलर मोर्चा का होगा और पैसा बीजेपी( शुभचिंतक धन्नासेठों) का।

80 सीटों पर शिवपाल के उम्मीदवार बंपर चुनाव लड़ेंगे। मुसलमानों का काम लगाने के लिए ओवैसी पहले से मैदान में है। अब शिवपाल की पार्टी को भी बड़का वोटकटवा बनाने की जुगत है। लोकसभा चुनाव में छोटे अंतर वाली सीटों पर दस-बीस हज़ार वोट कटने पर भी जीत/हार पर फ़र्क़ पड़ जाता है।

जिस ढंग से शिवपाल को साधने के लिए मायावती वाला लखनऊ का सबसे बड़का बंगला मात्र विधायक की हैसियत से ही बीजेपी ने गिफ़्ट कर दिया, उससे सेकुलर मोर्चे के लिए पर्दे के पीछे से बीजेपी के चुनाव फ़ाइनेंसर बन जाने की बात अब भी सच तो नहीं लेकिन अफवाह या मजाक भी नहीं लगती।

लाख टके का सवाल- बीजेपी के ‘बाहर’ होकर भी क्या बीजेपी के ‘अंदर’ हैं शिवपाल? मसला, हार/जीत का नहीं ज़बरन राजनीतिक वनवास पर भेजने में जुटे भतीजे टीपू और उसकी टोली से चाचू के बदले का है.

लखनऊ के पत्रकार नवनीत मिश्रा की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन